Glenmark Pharma Share: दवा कंपनी ग्लेनमार्क फार्मास्युटिकल्स (Glenmark Pharma) के शेयर पर ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल ने स्टॉक पर खरीदारी की राय दी है और शेयर के लिए 1820 रुपये का टारगेट दिया है। वहीं दूसरी तरफ एचएसबीसी ने इस स्टॉक पर होल्ड की रेटिंग देते हुए टारगेट प्राइस में मामूली कटौती कर दी है। हालांकि इस स्टॉक ने जनवरी 2024 से अब तक 73.82 फीसदी का शानदार तेजी दिखाई है। जबकि इसी अवधि के दौरान निफ्टी50 में 8 फीसदी की बढ़त दिखाई।
बता दें कि जुलाई-सितंबर तिमाही में कंपनी ने मजबूत वापसी की है और इसे 354.4 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है। कंपनी ने एक रेगुलेटरी फाइलिंग में कहा कि पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में उसने 180.2 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा दर्ज किया था। भारत के कारोबार में ग्लेनमार्क कंज्यूमर केयर (GCC) ने 73.3 करोड़ रुपये की प्राइमरी बिक्री हासिल की, जो कि सालाना 15% की वृद्धि है। GCC के तहत एक प्रमुख ब्रांड, कैंडिड पाउडर ने 13% रेवेन्यू ग्रोथ दर्ज की और सितंबर 2024 में 57.4% बाजार हिस्सेदारी हासिल की।
ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल ने शेयर पर जारी अपने रिसर्च रिपोर्ट में कहा है कि कंपनी के भारत और यूरोप के कारोबार का अर्निंग्स पर पॉजिटिव असर पड़ा है। Monroe प्लांट की समस्या को दूर करने के लिए US FDA से बातचीत जारी है। प्रोडक्ट मिक्स बेहतर होने से मार्केटिंग और ढुलाई पर खर्च का बोझ कम होगा। 2026 में कंपनी चीन में Ryaltris से मंजूरी मिलने की संभावना है। Envafolimab को FY25 में 20 से अधिक बाजारों में उतारने और वित्त वर्ष 26 में पहला मार्केट लॉन्च होने की उम्मीद है। इचनोस ग्लेनमार्क इनोवेशन (IGI) के लिए, आगे चलकर आरएंडडी खर्च $60-70 मिलियन सालाना होगा। इन्ही सभी कारणों के चलते मोतीलाल ओसवाल ने शेयर को Buy रेटिंग दी है और इसके लिए टारगेट प्राइस 1820 रुपये प्रति शेयर निर्धारित किया है।
ग्लेमार्क फार्मा पर HSBC ने "HOLD" की रेटिंग दी है। हालांकि ब्रोकरेज फर्म ने स्टॉक के टारगेट प्राइस में कटौती कर दी है। ब्रोकरेज का कहना है कि दूसरी तिमाही में अनुमान से कमजोर नतीजे रहे। हालांकि भारत में बिक्री बेहतर दिखी। Monroe प्लांट्स ने नए लॉन्च और सप्लाई अमेरिका में बिक्री के लिहाज से अहम होगी। इस प्लांट से नए लॉन्च और सप्लाई की वजह से मार्जिन भी बेहतर होगा। अमेरिकी सेगमेंट्स में एग्जीक्युशन बेहतर करने पर जोर होगा। HSBC ने स्टॉक का टारगेट प्राइस 1,660 रुपये से घटाकर 1600 रुपये प्रति शेयर कर दिया है।
(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।