Get App

Glenmark Pharma Stock: खरीदें, बेचें या रहें बनें, जानिए ब्रोकरेज की क्या है राय, क्या आगे इसमें बनेगा पैसा

Glenmark Pharma Stock: ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल ने शेयर पर जारी अपने रिसर्च रिपोर्ट में कहा है कि कंपनी के भारत और यूरोप के कारोबार का अर्निंग्स पर पॉजिटिव असर पड़ा है। Monroe प्लांट की समस्या को दूर करने के लिए US FDA से बातचीत जारी है

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 19, 2024 पर 10:22 AM
Glenmark Pharma Stock: खरीदें, बेचें या रहें बनें, जानिए ब्रोकरेज की क्या है राय, क्या आगे इसमें बनेगा पैसा
Glenmark Pharma के शेयर पर ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल ने स्टॉक पर खरीदारी की राय दी

Glenmark Pharma Share: दवा कंपनी ग्लेनमार्क फार्मास्युटिकल्स (Glenmark Pharma) के शेयर पर ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल ने स्टॉक पर खरीदारी की राय दी है और शेयर के लिए 1820 रुपये का टारगेट दिया है। वहीं दूसरी तरफ एचएसबीसी ने इस स्टॉक पर होल्ड की रेटिंग देते हुए टारगेट प्राइस में मामूली कटौती कर दी है। हालांकि इस स्टॉक ने जनवरी 2024 से अब तक 73.82 फीसदी का शानदार तेजी दिखाई है। जबकि इसी अवधि के दौरान निफ्टी50 में 8 फीसदी की बढ़त दिखाई।

बता दें कि जुलाई-सितंबर तिमाही में कंपनी ने मजबूत वापसी की है और इसे 354.4 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है। कंपनी ने एक रेगुलेटरी फाइलिंग में कहा कि पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में उसने 180.2 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा दर्ज किया था। भारत के कारोबार में ग्लेनमार्क कंज्यूमर केयर (GCC) ने 73.3 करोड़ रुपये की प्राइमरी बिक्री हासिल की, जो कि सालाना 15% की वृद्धि है। GCC के तहत एक प्रमुख ब्रांड, कैंडिड पाउडर ने 13% रेवेन्यू ग्रोथ दर्ज की और सितंबर 2024 में 57.4% बाजार हिस्सेदारी हासिल की।

मोतीलाल ओसवाल की राय

ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल ने शेयर पर जारी अपने रिसर्च रिपोर्ट में कहा है कि कंपनी के भारत और यूरोप के कारोबार का अर्निंग्स पर पॉजिटिव असर पड़ा है। Monroe प्लांट की समस्या को दूर करने के लिए US FDA से बातचीत जारी है। प्रोडक्ट मिक्स बेहतर होने से मार्केटिंग और ढुलाई पर खर्च का बोझ कम होगा। 2026 में कंपनी चीन में Ryaltris से मंजूरी मिलने की संभावना है। Envafolimab को FY25 में 20 से अधिक बाजारों में उतारने और वित्त वर्ष 26 में पहला मार्केट लॉन्च होने की उम्मीद है। इचनोस ग्लेनमार्क इनोवेशन (IGI) के लिए, आगे चलकर आरएंडडी खर्च $60-70 मिलियन सालाना होगा। इन्ही सभी कारणों के चलते मोतीलाल ओसवाल ने शेयर को Buy रेटिंग दी है और इसके लिए टारगेट प्राइस 1820 रुपये प्रति शेयर निर्धारित किया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें