स्वेज नहर में विशालकाय कंटेनर शिप एवर गिवेन के फंसने के कारण ग्लोबली जल यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ था और पूरी दुनिया में कमोडिटी से संबंधित चिंताएं पैदा हो गई। इस ग्लोबल संकट से अभी उबर भी नहीं पाये हैं तब तक ग्लोबल बैंकों पर आये संकट से पूरी दुनिया के बैंकिंग कारोबार के प्रभावित होने की आशंका बढ़ गई है। ये संकट हेज फंड Archegos Capital के डिफॉल्ट के कारण पैदा हुआ है और इससे दुनिया के बड़े बैंकों को जोरदार झटका लगा है।
हेज फंड Archegos Capital के डिफॉल्ट के कारण Nomura, Credit Suisse जैसे बैंकों को नुकसान उठाना पड़ा है। इससे Nomura ने 2 अरब डॉलर के नुकसान की आशंका जताई है और इस खबर के चलते ही कल यानी सोमवार को Nomura का शेयर 14 प्रतिशत टूट गया। वहीं दूसरी बड़ी बैंक Credit Suisse अभी घाटे का आंकलन नहीं कर पाया है। इस डिफॉल्ट के कारण Goldman Sachs, Morgan Stanley को भी नुकसान हुआ है।
Archegos Capital ने तमाम बैंकों और फाइनेंशियल कंपनियों में लेवरेज पोजिशन बनाई थी। इसकी Discovery, Viacom, Baidu,VIPShop जैसे शेयरों में पोजिशन थी। इसमें स्वैप यानी कि शेयरों की अदला-बदली के जरिए पोजिशन बनाई गई थी। लेकिन शेयरों के दाम गिरने से मार्जिन कॉल ट्रिगर हुए हैं। इसकी वजह से बैंकों को करीब 20 अरब डॉलर की होल्डिंग बेचनी पड़ी है। इसके बाद भारी बिकवाली से शेयरों के दाम और गिर गये हैं। इस वजह से 1 हफ्ते में Viacom, Discovery, Baidu के शेयर 50 प्रतिशत तक टूट गये हैं।
स्वेज नहर के ग्लोबल संकट के मिली राहत, हर घंटे 40 करोड़ डॉलर के ग्लोबल ट्रेड का हो रहा था नुकसान