Get App

Global market : ग्लोबल संकेत अच्छे, एशिया में मजबूती, गिफ्ट निफ्टी करीब 50 अंक ऊपर

Global market: बॉन्ड यील्ड में थोड़ा बदलाव आया है क्योंकि ट्रेडर्स को फेड के अगले कदमों के बारे में अधिक सुराग मिलते हैं। डॉलर में नरमी से सोने में तेजी आई है। रेट में कटौती की उम्मीद से डॉलर में नरमी आई है। इजरायल द्वारा हमास के युद्धविराम प्रस्ताव को खारिज करने से कच्चे तेल की कीमतों में मजबूती बनी हुई है

MoneyControl Newsअपडेटेड May 07, 2024 पर 8:51 AM
Global market : ग्लोबल संकेत अच्छे, एशिया में मजबूती, गिफ्ट निफ्टी करीब 50 अंक ऊपर
Global market: SGX NIFTY 14 अंक ऊपर दिख रहा है। वहीं, निक्केई 452.59 अंक यानी 1.17 फीसदी की बढ़त के साथ 38,688.66 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। स्ट्रेट टाइम्स में भी 0.21 फीसदी की तेजी नजर आ रही है

Global market: ग्लोबल बाजारों से अच्छे संकेत मिल रहे हैं। एशिया में मजबूती देखने को मिल रही है। गिफ्ट निफ्टी करीब 50 अंक ऊपर कारोबार कर रहा है। उधर दरों की कटौती की बढ़ती उम्मीद के बीच डाओ जोंस में कल लगातार तीसरे दिन तेजी देखने को मिली। नैस्डैक में भी 1 फीसदी से ज्यादा की बढ़त हुई। कल डाओ 172 अंक की बढ़त लेकर बंद हुआ था। वहीं, एसएंडपी 500 इंडेक्स 53 अंक और नैस्डैक 193 अंकों की बढ़त के साथ बंद हुआ था। उधर रिचमंड फेड के प्रेसीडेंट थॉमस बार्किन ने कहा है कि मौजूदा ब्याज दर स्तर से अर्थव्यवस्था को 2 फीसदी महंगाई के लक्ष्य पर वापस लाने में सहायता मिलेगी। महंगाई दर 2 फीसदी पर आने की उम्मीद है। महंगाई कम होने से दरे घटने की उम्मीद है।

बॉन्ड यील्ड में बढ़त, डॉलर में नरमी से सोने में आई तेजी

इस बीच बॉन्ड यील्ड में थोड़ा बदलाव आया है क्योंकि ट्रेडर्स को फेड के अगले कदमों के बारे में अधिक सुराग मिलते हैं। डॉलर में नरमी से सोने में तेजी आई है। रेट में कटौती की उम्मीद से डॉलर में नरमी आई है। इजरायल द्वारा हमास के युद्धविराम प्रस्ताव को खारिज करने से कच्चे तेल की कीमतों में मजबूती बनी हुई है। रिपोर्ट्स में कहा गया है कि हमास ने कतर और मिस्र के युद्धविराम प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया था लेकिन इज़राइल ने यह कहते हुए खारिज कर दिया कि "युद्ध विराम प्रस्ताव मांग के मुताबिक नहीं है"। रिपोर्ट बताती है कि इजराइल ने राफा में अपना ऑपरेशन जारी रखने की कसम खाई है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें