Global Market: गिफ्ट निफ्टी से आज मजबूत ओपनिंग के संकेत मिल रहे है। करीब 100 प्वाइंट ऊपर कारोबार कर रहा। US बाजारों से पॉजिटिव संकेत मिल रहे है। रेट कट की उम्मीद ने बाजार में जोश भरा। शुक्रवार को डाओ करीब 500 प्वाइंट चढ़ा। S&P500, NASDAQ में भी 1-1% की तेजी आई।
शुक्रवार को अमेरिकी बाजार बढ़त के साथ बंद हुए। डाओ 5 दिनों की गिरावट के बाद हरे निशान में बंद हुआ। डाओ जोंस500 अंकों की तेजी के साथ बंद हुआ। S&P500 के 450 शेयरों में तेजी दिखी। बाजार तेजी के बाद भी 2-3% गिरकर बंद हुआ।
Nvidia के शेयर में फिर से तेजी लौटी है। चीन को H200 चिप बिक्री की उम्मीदों से तेजी आई। दिसंबर में दरों में कटौती की उम्मीद बढ़ी है। करीब 70% लोगों को दरें घटने की उम्मीद है। दरों में कटौती की उम्मीद से बॉन्ड यील्ड में गिरावट देखने को मिला।
न्यूयॉर्क फेड के प्रेसिडेंट जॉन विलियम्स ने कहा कि ब्याज दरों में कटौती की गुंजाइश है। रोजगार के लिए डाउनसाइड रिस्क बढ़ा है। महंगाई दर में बढ़ोतरी की उम्मीद कम है। फेड 2% महंगाई दर पर लाने के लिए प्रतिबद्ध है। लेबर मार्केट को नुकसान पहुंचाए बिना लक्ष्य को हासिल करना होगा।
डॉलर स्थिर, थैंक्सगिविंग पर येन का टेस्ट
सोमवार को डॉलर स्थिर रहा और ट्रेडर्स सावधान थे क्योंकि येन के आसपास इंटरवेंशन रिस्क घूम रहे थे, छुट्टियों वाले हफ्ते में ब्रिटिश बजट से पहले गिल्ट मार्केट में चिंता थी, जहां न्यूज़ीलैंड की पॉलिसी मीटिंग में भी रेट कट होने की उम्मीद है।टोक्यो में छुट्टी होने से एशिया में ट्रेड हल्का हो गया और सुबह-सुबह येन 156.71 प्रति डॉलर पर नीचे चला गया। डॉलर इंडेक्स 100.25 पर स्थिर था और दूसरे बड़े इंडेक्स हाल के निचले लेवल के काफी करीब थे। बुधवार के बजट अनाउंसमेंट से पहले स्टर्लिंग $1.3093 पर ट्रेड कर रहा था, जहां फाइनेंस मिनिस्टर रेचल रीव्स लड़खड़ाती ग्रोथ को सपोर्ट करने के लिए खर्च करने के बीच एक रास्ता बनाना चाहती हैं, जबकि मार्केट को दिखा रही हैं कि ब्रिटेन अपने फिस्कल टारगेट पूरे कर सकता है। न्यूज़ीलैंड डॉलर $0.5608 पर टिका हुआ था, जो जुलाई से खराब इकोनॉमिक आउटलुक के कारण लगभग 8% गिरा था।
अमेरिकी बाजारों में सिर्फ 3 दिन कामकाज होगा। अमेरिकी बाजार गुरुवार, शुक्रवार को बंद रहेंगे। थैंक्सगिविंग के मौके पर अमेरिकी बाजार बंद रहेंगे। सितंबर PPI के आंकड़ों में और देरी की आशंका है। रिटेल बिक्री के आंकड़े इस हफ्ते जारी हो सकते हैं।
इस बीच आज एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार देखने को मिल रहा है। गिफ्ट NIFTY 87.00 अंक की बढ़त दिखा रहा है। वहीं, निक्केई करीब 2.46 फीसदी की गिरावट के साथ 48,625.88 के आसपास दिख रहा है। वहीं, स्ट्रेट टाइम्स में 0.32 फीसदी की बढ़त दिखा रहा है। ताइवान का बाजार 0.61 फीसदी चढ़कर 26,595.82 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि हैंगसेंग 1.59 फीसदी की बढ़त के साथ 25,622.00 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं, कोस्पी में 1.53 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार हो रहा है। वहीं शंघाई कम्पोजिट 0.22 फीसदी की बढ़त के साथ 3,826.64 के स्तर पर दिख रहा है।