Global Market : ईरान- US के बीच पीस टॉक फेल होने से ग्लोबल बाजारों के सेंटिमेंट बिगड़े है। गिफ्ट निफ्टी में करीब 350 प्वाइंट की गिरावट आई। एशिया में भी कमजोरी देखने को मिल रही है। डाओ फ्यूचर्स 400 प्वाइंट फिसला है। हालांकि शुक्रवार को US INDICES मिलेजुले बंद हुए थे। एशिया बाजार में जापान का निक्केई 225 0.84% गिरा, जबकि टॉपिक्स 0.42% गिरा। दक्षिण कोरिया का कोस्पी 1.83% गिरा, जबकि कोस्डैक 1.43% गिरा। हांगकांग हैंग सेंग इंडेक्स फ्यूचर्स ने कम ओपनिंग का संकेत दिया।
