US Markets : शुक्रवार को डाओ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज पहली बार 50,000 के निशान से ऊपर बंद हुआ,जो इस ब्लू-चिप इंडेक्स के लिए एक ऐतिहासिक पल था। इस साल निवेशकों ने टेक्नोलॉजी से हटकर दूसरे शेयरों में निवेश किया है। इसके चलते इस इंडेक्स ने वॉल स्ट्रीट के दूसरे इंडेक्सों की तुलना में बेहतर प्रदर्शन किया है।
