Global Market: ईरान को लेकर ट्रंप के आक्रमक रुख से ग्लोबल मार्केट सहमे,एशिया मार्केट में गिरावट, कोस्पी 3% से ज्यादा गिरा

Global Market: ईरान को लेकर ट्रंप के आक्रमक रुख से ग्लोबल मार्केट सहमे है। एशियाई बाजार ऊपरी स्तरों से फिसले है। गिफ्ट निफ्टी में 300 प्वाइंट से ज्यादा की गिरावट आई। हालांकि कल US INDICES में दूसरे दिन भी बढ़त दिखी।

अपडेटेड Apr 02, 2026 पर 8:49 AM
Story continues below Advertisement
गिफ्ट NIFTY 378.50 अंक की गिरावट दिखा रहा है। वहीं, निक्केई करीब1.95 फीसदी की गिरावट के साथ 52,692.00 के आसपास दिख रहा है। वहीं, स्ट्रेट टाइम्स में 0.66फीसदी की कमजोरी दिखा रहा है।

Global Market: ईरान को लेकर ट्रंप के आक्रमक रुख से ग्लोबल मार्केट सहमे है। एशियाई बाजार ऊपरी स्तरों से फिसले है। गिफ्ट निफ्टी में 300 प्वाइंट से ज्यादा की गिरावट आई। हालांकि कल US INDICES में दूसरे दिन भी बढ़त दिखी। नैस्डैक एक परसेंट से ज्यादा चढ़ा और डाओ और S&P में भी तेजी रही।

अमेरिकी बाजारों का हाल

लगातार दूसरे दिन अमेरिकी बाजार बढ़त के साथ बंद हुए। डाओ जोन्स करीब 225 अंक चढ़कर बंद हुआ। कल S&P 500 में भी दिखी 0.70% की तेजी आई। कल नैस्डेक 250 अंक चढ़कर बंद हुआ । इस बीच डॉलर इंडेक्स 99.50 के करीब पहुंचा। वहीं सोने $4700, चांदी $74 के ऊपर कायम है।


ईरान की चिट्ठी

ईरानी राष्ट्रपति ने US नागरिकों को सोशल मीडिया 'X' पर चिट्ठी लिखी और कहा कि कभी आक्रामकता या विस्तारवाद का रास्ता नहीं चुना। अन्य देशों, US, यूरोप के लोगों से कोई दुश्मनी नहीं। ईरान खतरा है” ये ताकतवर देशों की बनाई धारणा है। हथियार इंडस्ट्री, मार्केट कंट्रोल के लिए धारणा बनाई गई। इस जंग से आम अमेरिकी को क्या फायदा?US नागरिक मिसइन्फॉर्मेशन के पार देखें, सच्चाई समझें। इतिहास में कई हमलावर खत्म हुए, ईरान कायम रहा।

US-ईरान जंग पर बोले ट्रंप

डॉनल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान ने सीजफायर की मांग की। हॉर्मुज खुले तो विचार करेंगे वरना ईरान पर हमले जारी रहेंगे। इस बीच IRGC ने कहा कि हॉर्मुज US के दबाव से नहीं खुलेगा। सीजफायर मांगने की बात झूठी है।

जल्द खत्म होगी जंग?

35 देशों की बैठक का संबोधन ब्रिटेन की फॉरेन सेक्रेटरी यवेट कूपर करेंगी । बैठक में जर्मनी, इटली, कनाडा शामिल होंगे। फ्रांस, जापान, UAE भी बैठक में हिस्सा लेंगे। अमेरिका इस बैठक का हिस्सा नहीं बनेगा।

ईरान के हमले जारी हैं

इस बीच ईरान के हमले जारी हैं। इराक के एरबिल में UK ऑयल साइट पर ड्रोन हमला हुआ। बहरीन में Amazon Web Services के इंफ्रा को नुकसान हुआ।

एशियाई बाजार

इस बीच आज एशियाई बाजारों में गिरावट के साथ कारोबार देखने को मिल रहा है। गिफ्ट NIFTY 378.50 अंक की गिरावट दिखा रहा है। वहीं, निक्केई करीब1.95 फीसदी की गिरावट के साथ 52,692.00 के आसपास दिख रहा है। वहीं, स्ट्रेट टाइम्स में 0.66फीसदी की कमजोरी दिखा रहा है। ताइवान का बाजार 1.32 फीसदी गिरकर 32,735.49 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि हैंगसेंग 0.83 फीसदी की गिरावट के साथ 25,085.00 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं, कोस्पी में 3.62 फीसदी की गिरावट देखने को मिल रही है। वहीं शंघाई कम्पोजिट 0.51 फीसदी की बढ़त के साथ 3,928.48 के स्तर पर दिख रहा है।

 Stock Market Live Update: गिफ्ट निफ्टी दे रहा संकेत, कमजोर हो सकती है भारतीय बाजार की शुरुआत 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।