गिफ्ट निफ्टी में बढ़त के साथ कामकाज हो रहा है । फेड चेयरमैन पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के यू-टर्न से US बाजारों में तूफानी तेजी देखने को मिली। डाओ जोंस 1000 प्वाइंट से ज्यादा उछला है। नैस्डैक भी पौने तीन परसेंट चढ़ा है। डाओ फ्यूचर्स भी करीब 500 प्वाइंट का उछाल देखने को मिला। एशियाई बाजार भी ऊपर कामकाज कर रहे है।
अमेरिका के ट्रेजरी सेक्रेटरी स्कॉट बेसेंट ने कहा कि चीन के साथ विवाद जल्द सुलझने की उम्मीद है। चीन के साथ बातचीत अभी शुरू नहीं हुई है। चीन के साथ समझौता होने की पूरी उम्मीद है। चीन के साथ चल रहा टैरिफ विवाद टिकाऊ नहीं है।
कच्चे तेल में तेजी फिर शुरू हो चुकी है और यह एक दिन में करीब 2% ऊपर चढ़ चुका है। ब्रेंड क्रूड ऑयल का भाव 68 डॉलर प्रति बैर और अमेरिकी WTI क्रूड का भाव 64 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर है। अमेरिका में इन्वेंटरी गिरने से कच्चे तेल में यह तेजी लौटी है। अमेरिका ने ईरानी LNG पर प्रतिबंध लगाए हैं। मॉर्गन स्टैनली का कहना है कि छोटी अवधि में कीमतों में तेजी संभव है। 2025 की दूसरी छमाही में कीमतों में गिरावट देखने को मिल सकती है।
रिकॉर्ड ऊंचाई से सोने का भाव फिसला है। सोने का भाव 3400 डॉलर प्रति औंस के नीचे फिसला है। रिकॉर्ड हाई से 150 डॉलर से ज्यादा फिसला है।
डॉलर इंडेक्स फिर 100 के करीब पहुंचा।
कंपनी ने अनुमान से कमजोर नतीजे पेश किए। आय और EPS दोनों अनुमान से कम रहे। सालाना आधार पर मुनाफा 71% फिसला। गाड़ियों की बिक्री से आय भी 20% गिरी। Q2 गाइडेंस पर कंपनी दोबारा विचार करेगी। नतीजों के बाद शेयर कल 8% चढ़कर बंद हुआ। एलन मस्क ने कहा मई से DOGE को कम वक्त देंगे।
इस बीच आज एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार देखने को मिल रहा है। गिफ्ट NIFTY 87.00 अंक की बढ़त दिखा रहा है। वहीं, निक्केई करीब 2.06 फीसदी की बढ़त के साथ 34,939.20 के आसपास दिख रहा है। वहीं, स्ट्रेट टाइम्स में 0.95 फीसदी की बढ़त दिखा रहा है। ताइवान का बाजार 3.84 फीसदी चढ़कर 19,514.56 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि हैंगसेंग 2.43 फीसदी की बढ़त के साथ 22,086.30 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं, कोस्पी में 1.52 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार हो रहा है। वहीं शंघाई कम्पोजिट 0.04 फीसदी की बढ़त के साथ 3,301.01 के स्तर पर दिख रहा है।