Global Market: सोमवार को नैस्डैक (Nasdaq) में 1% से ज्यादा की तेजी आई। AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) से जुड़ी कंपनियों की कमाई के नतीजों वाले अहम हफ्ते से पहले टेक शेयरों में रिकवरी देखने को मिली। वहीं, फ्रांस में चल रही अशांति के कारण वहां के वित्तीय हालात को लेकर चिंताएं बढ़ गई, जिससे यूरोपीय शेयरों और यूरो में गिरावट आई।
