Global market:ग्लोबल मार्केट से संकेत कमजोर, एशिया पर दबाव, SGX NIFTY भी 130 अंक फिसला

FED के मिनट में कहा गया है कि उसका तेजी से बॉन्ड खरीदारी घटाने पर फोकस रहेगा। बॉन्ड टेपरिंग उम्मीद से ज्यादा रह सकती है.

अपडेटेड Jan 06, 2022 पर 8:40 AM
Story continues below Advertisement
10 साल की US बॉन्ड यील्ड 1.70 फीसदी पर पहुंच गई है। दरें तेज बढ़ने के संकेत से बॉन्ड यील्ड में उछाल आया है। इस बीच ब्रेंट का भाव 80 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर बरकरार है।

ग्लोबल मार्केट से कमजोर संकेत मिल रहे हैं। एशिया पर दबाव है। SGX NIFTY भी 130 अंक फिसला है। उधर, कल FED के मिनट्स जारी होने के बाद अमेरिकी बाजारों गिरावट दिखी। DOW करीब 390 अंक टूटा, लेकिन DOW FUTURES में आज निचले स्तरों से 100 POINT की रिकवरी है।

अमेरिकी बाजार

FED मिनट्स जारी होने के बाद US मार्केट में गिरावट देखने को मिली है। Dow कल 393 अंक गिरकर बंद हुआ। S&P 500 भी 2 फीसदी टूटा। कल के कारोबार में यूएस में सभी 11 सेक्टर में गिरावट रही। टेक शेयरों में भारी बिकवाली से Nasdaq कल 3.3 फीसदी गिरा। फरवरी के बाद Nasdaq में सबसे बड़ी गिरावट देखने को मिली है। स्मॉलकैप इंडेक्स Rusell 2000 भी 3.3 फीसदी फिसलता दिखा।


उधर 10 साल की US बॉन्ड यील्ड 1.70 फीसदी पर पहुंच गई है। दरें तेज बढ़ने के संकेत से बॉन्ड यील्ड में उछाल आया है। इस बीच ब्रेंट का भाव 80 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर बरकरार है।

FED के मिनट में कहा गया है कि उसका तेजी से बॉन्ड खरीदारी घटाने पर फोकस रहेगा। बॉन्ड टेपरिंग उम्मीद से ज्यादा रह सकती है। FED मेंबर्स ने बढ़ती महंगाई को लेकर चिंता जताई है। इसकों देखते हुए ब्याज दरें बढ़ने की रफ्तार उम्मीद से ज्यादा संभव है। US में रोजगार के आंकड़े प्री-कोविड स्तर पर आ गए हैं। FED की बैलेंसशीट घटाने पर भी चर्चा हुई है। अगले कुछ महीनों में FED बॉन्ड होल्डिंग घटा सकता है।

एशियाई बाजार

आज एशियाई बाजारों में भी कमजोरी देखने को मिल रही है। SGX NIFTY 182 अंक नीचे दिख रहा है। वहीं, निक्केई करीब 2 फीसदी गिरावट के साथ 28,721.49 के आसपास दिख रहा है। हालांकि स्ट्रेट टाइम्स में 0.32 फीसदी की तेजी नजर आ रही है। वहीं, ताइवान का बाजार 0.92 फीसदी की कमजोरी के साथ 18,329.65 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि हैंगसेंग 0.74 फीसदी की सुस्ती के साथ 22,738.61 के स्तर पर नजर आ रहा है। कोस्पी में भी 0.42 फीसदी की गिरावट दिख रही है। वहीं शंघाई कम्पोजिट 0.76 फीसदी की गिरावट के साथ 3,567.74 के स्तर पर दिख रहा है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।