Global Markets: मध्य पूर्व में उथल-पुथल से महंगाई बढ़ने का डर, वॉल स्ट्रीट में आई गिरावट
Global Markets: S&P 500 में 1.51% की गिरावट आई और यह 6,506.48 अंकों पर बंद हुआ। ये सितंबर के बाद से इसका सबसे निचला स्तर है। Nasdaq में 2.01% की गिरावट आई और यह 21,647.61 अंकों पर आ गया। यह 29 अक्टूबर के अपने रिकॉर्ड हाई के मुकाबले लगभग 10% नीचे आ गया है। Dow Jones Industrial Average में 0.96% की गिरावट आई और यह 45,577.47 अंकों पर बंद हुआ
Wall Street : वीकली बेसिस पर देखें तो इस हफ़्ते, S&P 500 में 1.9% की गिरावट आई,जबकि Nasdaq और Dow में 2% से कुछ ज़्यादा की गिरावट दर्ज की गई
Wall Street : शुक्रवार को वॉल स्ट्रीट में भारी गिरावट देखने को मिली। S&P 500 छह महीनों के अपने सबसे निचले स्तर पर बंद हुआ। ईरान के खिलाफ अमेरिका-इजरायल का युद्ध अपने चौथे सप्ताह में प्रवेश कर गया है,जिससे महंगाई और ब्याज दरों में बढ़ोतरी की संभावना को लेकर चिंताएं और गहरी हो गई हैं। इसका असर बाजार पर देखने को मिल रहा है।
मध्य पूर्व में जारी संघर्ष के थमने के कोई संकेत नहीं दिख रहे हैं। अमेरिकी सेना मध्य पूर्व में हज़ारों अतिरिक्त मरीन सैनिकों के साथ एक एम्फीबियस असॉल्ट शिप तैनात कर रही है। इस बीच ईरान के नए सर्वोच्च नेता ने ईरान की "एकता" और "प्रतिरोध" की सराहना की है।
ओक्लाहोमा के तुलसा में स्थित लॉन्गबो एसेट मैनेजमेंट के CEO जेक डॉलरहाइड ने कहा कि बाज़ार आखिरकार अब इस बात को स्वीकार कर रहा है कि मध्य पूर्व में चल रही लड़ाई उम्मीद से ज्यादा लंबे समय तक तक चल सकती है। इसी वजह से बाज़ारों में बिकवाली हो रही है। यह टकराव सिर्फ़ कुछ हफ़्तों तक ही नहीं,बल्कि शायद कई महीनों तक चल सकता है।
'मैग्निफिसेंट सेवन' कंपनियों के शेयरों में गिरावट
वॉल स्ट्रीट की सबसे वैल्यूएबल कंपनियों (मैग्निफिसेंट सेवन) के शेयरों में गिरावट देखने को मिली है। Nvidia और Tesla के शेयरों में 3% से ज़्यादा की गिरावट आई है। Alphabet, Meta Platforms और Microsoft के शेयरों में भी करीब 2% की गिरावट देखने को मिली है।
U.S. ट्रेजरी बॉन्ड में लगातार तीसरे सत्र में गिरावट आई है। यह गिरावट UK और यूरोपीय सरकारी बॉन्ड में हुई व्यापक बिकवाली के मुताबिक ही रही। मध्य-पूर्व में चल रहे संघर्ष के कारण तेल की कीमतें ऊंची बनी हुई हैं और महंगाई की चिंताओं को और बल मिला है, इसके चलते बॉन्ड बाजार पर दबाव बना है।
CME के FedWatch टूल के मुताबिक U.S. रेट फ्यूचर्स से पता चलता है कि 2026 के अंत तक फेड द्वारा ब्याज दरें घटाने के बजाय बढ़ाने की संभावना अधिक है।
न्यूयॉर्क स्थित ING में ग्लोबल रेट्स और डेट स्ट्रेटेजी के प्रमुख पैड्रिक गार्वे ने कहा "हमारे सामने अभी एक ऐसी स्थिति है जिसमें दरें ऊपर जानें की संभावना ज्यादा है। इसकी मुख्य वजह महंगाई बढ़ने का डर है जो सीधे तौर पर तेल की कीमतों से जुड़ा हुआ। हम अब युद्ध के चौथे हफ़्ते में प्रवेश कर रहे हैं,इससे यह संकेत मिल रहा है कि यह तनाव इतनी जल्दी खत्म होने वाला नहीं है"।
अमेरिकी इंडेक्सों पर एक नजर
शुक्रवार को S&P 500 में 1.51% की गिरावट आई और यह 6,506.48 अंकों पर बंद हुआ। ये सितंबर के बाद से इसका सबसे निचला स्तर है। Nasdaq में 2.01% की गिरावट आई और यह 21,647.61 अंकों पर आ गया। यह 29 अक्टूबर के अपने रिकॉर्ड हाई के मुकाबले लगभग 10% नीचे आ गया है। Dow Jones Industrial Average में 0.96% की गिरावट आई और यह 45,577.47 अंकों पर बंद हुआ।
छोटी-मझोली कंपनियों का रसेल 2000 इंडेक्स 2.26% गिर गया और यह 22 जनवरी के अपने रिकॉर्ड हाई से 10% नीचे आ गया। S&P 500 के 11 सेक्टर इंडेक्स में से नौ में गिरावट आई। इसमें सबसे ज़्यादा गिरावट यूटिलिटीज़ सेक्टर में हुई,जो 4.11% नीचे गिरा। उसके बाद रियल एस्टेट में 3.15% की गिरावट दर्ज की गई। S&P 500 एनर्जी सेक्टर इंडेक्स दिन भर लगभग सपाट रहा,लेकिन इसने लगातार 13वीं साप्ताहिक बढ़त दर्ज की।
वीकली बेसिस पर देखें तो इस हफ़्ते, S&P 500 में 1.9% की गिरावट आई,जबकि Nasdaq और Dow में 2% से कुछ ज़्यादा की गिरावट दर्ज की गई। ईरान में 28 फरवरी को युद्ध शुरू होने के बाद से S&P 500 में 5.4% की गिरावट आई है, Nasdaq 4.5% नीचे गिरा है और Dow में लगभग 7% की कमी आई है। ये तीनों बड़े इंडेक्स अपने 200 डे मूविंग एवरेज से नीचे हैं,जो वॉल स्ट्रीट पर हाल ही में निवेशकों के भरोसे में आई कमी को दिखाता है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।