Wall Street : शुक्रवार को वॉल स्ट्रीट में भारी गिरावट देखने को मिली। S&P 500 छह महीनों के अपने सबसे निचले स्तर पर बंद हुआ। ईरान के खिलाफ अमेरिका-इजरायल का युद्ध अपने चौथे सप्ताह में प्रवेश कर गया है,जिससे महंगाई और ब्याज दरों में बढ़ोतरी की संभावना को लेकर चिंताएं और गहरी हो गई हैं। इसका असर बाजार पर देखने को मिल रहा है।
