Global market : कई बाजारों में छुट्टीयों के बीच शुक्रवार को एशियाई शेयरों में मामूली तेज़ी आई है। जापानी और दक्षिण कोरियाई शेयरों में बढ़त देखने को मिल रही है। जबकि कल कई क्षेत्रीय बाज़ार छुट्टियों के कारण बंद रहे। चांदी रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गई और सोना अपने अब तक के सबसे ऊंचे स्तर के करीब पहुंच गया है। MSCI एशिया पैसिफिक इंडेक्स ने साल के आखिर की अपनी रैली को जारी रखते हुए लगातार छठे दिन बढ़त हासिल की। बुधवार को अमेरिकी शेयर रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुए और एशिया, अमेरिका और यूरोप के ज़्यादातर बाज़ार गुरुवार को क्रिसमस के दिन बंद थे।
