महंगाई की चिंता से ग्लोबल बाजार परेशान, SGX NIFTY 100 अंक नीचे , कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट जारी

कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट जारी है। ब्रेंट 105 डॉलर के नीचे आया। अमेरिका में स्ट्रैटेजिक रिजर्व से सबसे बड़े क्रूड रिलीज के एलान के बाद कीमतों में नरमी आई है।

अपडेटेड Apr 01, 2022 पर 8:42 AM
आज एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार देखने को मिल रहा है।

बाजार पर महंगाई की चिंता हावी हुई है। dow jones कल 550 अंक गिरा है। दूसरे अमेरिकी बाजार भी डेढ़ परसेंट से ज्यादा लुढ़के है। एशियाई बाजारों में कमजोरी देखने को मिल रही है। SGX NIFTY 100 अंक से ज्यादा नीचे नजर आ रहा है लेकिन डाओ फ्यूचर्स 100 अंक ऊपर कारोबार कर रहा है।

कल अमेरिकी बाजार गिरावट के साथ बंद हुए है। Dow में 550 अंकों की भारी गिरावट देखने को मिली। 2 साल में Dow के लिए पहली तिमाही सबसे खराब रहा है। Nasdaq और S&P 500 में 1.5% से ज्यादा की गिरावट देखने को मिला। नई तिमाही में खरीदारी की वजह से US फ्यूचर्स में तेजी आई है। इस बीच एशियाई बाजारों से खराब संकेत मिल रहे है। कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट जारी है। ब्रेंट 105 डॉलर के नीचे आया। अमेरिका में स्ट्रैटेजिक रिजर्व से सबसे बड़े क्रूड रिलीज के एलान के बाद कीमतों में नरमी आई है।

यह भी पढ़े- Share Market Live Update: SGX NIFTY दे रहा संकेत, कमजोर हो सकती है भारतीय बाजार की शुरुआत


कम अवधि के बॉन्ड की यील्ड बढ़ने से मंदी की चिंता बढ़ी है। 10 साल के अमेरिकी बॉन्ड की यील्ड 2.37% पर है। सोना, चांदी और प्लेटिनम की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है। COMEX पर सोने की कीमत $1940 के करीब है।

इस बीच आज एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार देखने को मिल रहा है। SGX NIFTY 94.50 अंक की गिरावट दिखा रहा है। वहीं, निक्केई करीब 0.73 फीसदी की गिरावट के साथ 27,618.27 के आसपास दिख रहा है। वहीं, स्ट्रेट टाइम्स में 0.05 फीसदी की कमजोरी दिखा रहा है। ताइवान का बाजार 0.88 फीसदी गिरकर 17,537.34 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि हैंगसेंग 0.73 फीसदी कीगिरावट के साथ 21,837.02 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं, कोस्पी में 0.53 फीसदी की गिरावट देखने को मिल रही है । वहीं शंघाई कम्पोजिट 0.84 फीसदी की बढ़त के साथ 3,279.36 के स्तर पर दिख रहा है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।