नए साल में प्रदर्शन के मामले में भारतीय शेयर बाजार अपने ग्लोबल साथियों यानी ग्लोबल स्टॉक मार्केट्स (Global Stock Exchanges) से पिछड़ गया। जनवरी, 2021 में इक्का-दुक्का स्टॉक एक्सचेंज को छोड़कर दुनियाभर के बड़े शेयर बाजारों में या तो तेजी देखी गई या फिर ये फ्लैट रहे। लेकिन इंडियन स्टॉक मार्केट के लिए वर्ष 2021 किसी रॉलर-कोस्टर राइड से कम नहीं रहा है। जनवरी, 2021 के शुरुआत से एक-दो सत्रों को छोड़कर 20 जनवरी तक लगभग हर रोज शेयर बाजार पर बुल्स हावी रहे। इस दौरान 21 जनवरी को शेयर बाजार ने 50,000 के आंकड़े को भी पार कर लिया, लेकिन उसके बाद जो गिरावट शुरु हुई वह थमने का नाम नहीं ले रहा है।

50,000 का आंकड़ा छूने के बाद पिछले 6 कारोबारी सत्रों में सेंसेक्स में अब तक 7.4% की गिरावट आ चुकी है। जनवरी में सेंसेक्स में 3.05% की गिरावट दर्ज की गई और यह जनवरी के अंतिम कारोबारी दिन यानी 29 जनवरी को 588 अंकों से अधिक गिरकर 46, 285.77 अंकों पर बंद हुआ। सेंसेक्स के साथ NSE के Nifty में भी 21 जनवरी से गिरावट का दौर जारी है। इस दौरान Nifty में 1000 अंकों से अधिक की गिरावट आ चुकी है। जनवरी के अंतिम कारोबारी दिन Nifty 183 अंकों की गिरावट के साथ 13,634.60 अंकों पर बंद हुई।

केवल BSE Midacp इंडेक्स फायदे में रहे

घरेलू बाजारों में जनवरी में सेंसेक्स यानी BSE 30 ने सबसे खराब प्रदर्शन किया, लेकिन BSE के दूसरे इंडेक्स भी डाउन हुए। S&P BSE 50 में 2.39%, BSE 100 में 2.12%, BSE 200 में 1.95%, BSE 500 में 1.75% और BSE ऑलकैप में 1.73% की गिरावट जनवरी में दर्ज की गई। BSE Smallcap इंडेक्स भी इस महीने 0.56% गिरा। केवल BSE Midacp इंडेक्स ही जनवरी में फायदे में रहा और यह 0.78% तेजी में रहा। BSE के 22 सेक्टोरल इंडेक्स में केवल 3 sectoral indices फायदे में रहे। बाकी सभी indices जनवरी, 2021 में लाल निशान में रहे।

ग्लोबल मार्केट्स का हाल

अमेरिकी स्टॉक एक्सचेंज Dow Jones का प्रदर्शन जनवरी में फ्लैट रहा। जनवरी में कारोबारी सत्र के अंतिम दिन इंडेक्स 2% गिर जाने से यह फ्लैट रहा। वहीं, S&P Asia 50, जिसमें 50 ब्लूचिप कंपनियां शामिल हैं, जनवरी में 7% की तेजी में रहे। ये कंपनियां एशिया के 4 बड़े स्टॉक मार्केट हॉन्ग कॉन्ग, सिंगापुर, दक्षिण कोरिया और टाइवान स्टॉक एक्सचेंज में लिस्टेड हैं। इस महीने S&P Emerging BMI में 2% की तेजी आई। वहीं, जिन स्टॉक एक्सचेंज के इंडेक्स में इस महीने गिरावट आई, उनमें S&P TOPIX 150 शामिल है। इसमें जापान की बड़ी कंपनियां लिस्टेड हैं। साथ ही ब्राजील, चिली, कोलंबिया और पेरू की 40 बड़ी ब्लूचिप कंपनियों वाली S&P Latin America 40 भी जनवरी में गिरावट में रही।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।