Get App

शानदार तिमाही नतीजों के बाद Godfrey Phillips के शेयरों में 10% का उछाल

गॉडफ्रे फिलिप्स के शेयर 14 फरवरी को शुरुआती कारोबार के दौरान 10 पर्सेंट तक उछल गए। दरअसल, कंपनी ने अपने दिसंबर 2024 तिमाही नतीजों का ऐलान किया है। इस दौरान कंपनी के नेट प्रॉफिट में 49 पर्सेंट की बढ़ोतरी रही। कंपनी ने 13 फरवरी को बाजार बंद होने के बाद तिमाही नतीजों का ऐलान किया था। संबंधित अवधि में कंपनी का नेट प्रॉफिट 316 करोड़ रुपये रहा था। पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में कंपनी का मुनाफा 212 करोड़ रुपये था

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 14, 2025 पर 10:47 AM
शानदार तिमाही नतीजों के बाद Godfrey Phillips के शेयरों में 10% का उछाल

Godfrey Phillips shares: गॉडफ्रे फिलिप्स के शेयर 14 फरवरी को शुरुआती कारोबार के दौरान 10 पर्सेंट तक उछल गए। दरअसल, कंपनी ने अपने दिसंबर 2024 तिमाही नतीजों का ऐलान किया है। इस दौरान कंपनी के नेट प्रॉफिट में 49 पर्सेंट की बढ़ोतरी रही। कंपनी ने 13 फरवरी को बाजार बंद होने के बाद तिमाही नतीजों का ऐलान किया था। संबंधित अवधि में कंपनी का नेट प्रॉफिट 316 करोड़ रुपये रहा था। पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में कंपनी का मुनाफा 212 करोड़ रुपये था।

दिसंबर 2024 तिमाही में कंपनी का ऑपरेशंस से रेवन्यू सालाना आधार पर 25 पर्सेंट की बढ़ोतरी के साथ 1,896 करोड़ रुपये रहा। पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में यह आंकड़ा 1,896 करोड़ रुपये था। गॉडफ्रे फिलिप्स के रेवेन्यू में सबसे तेज बढ़ोतरी उसके मुख्य बिजनेस सेगमेंट तंबाकू और अन्य संबंधित प्रोडक्ट्स में रही। इस सेगमेंट में कंपनी का रेवन्यू सालाना आधार पर 37 पर्सेंट बढ़ोतरी के साथ 1,875 करोड़ रुपये रहा।

शेयर बाजार में 14 फरवरी को 9 बजकर 44 मिनट पर गॉडफ्रे फिलिप्स का शेयर तकरीबन 10 पर्सेंट की बढ़ोतरी के साथ 5,481 रुपये पर कारोबार कर रहा था। पिछले 6 महीनों में कंपनी के शेयरों में तकरीबन 25 पर्सेंट की बढ़ोतरी देखने को मिल चुकी है। यह फिलहाल अपने 52 हफ्ते के निचले स्तर 2,506 रुपये से 119 पर्सेंट ऊपर कारोबार कर रहा है। हालांकि, यह अभी भी अपने 52 हफ्ते के हाई 8,480 करोड़ रुपये से ऊपर कारोबार कर रहा है।

गॉडफ्रे फिलिप्स का फिलिप्स मॉरिस इंटरनेशनल के साथ सोर्सिंग और सप्लाई को लेकर समझौता है। कंपनी की ग्रॉस सेल्स वैल्यू में तंबाकू की बड़ी हिस्सेदारी है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें