चढ़ते बाजार में कम समय में कमाई के लिए इन चार स्टॉक्स में करें खरीदारी, जानें स्टॉक्स के नाम और टारगेट प्राइस

Godrej Consumer Products के स्टॉक में शिल्पा राउत ने सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें जून की एक्सपायरी वाली 1420 के स्ट्राइक वाली कॉल 39 रुपये के स्तर पर खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 42/48 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। हालांकि इसमें 28 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए

अपडेटेड Jun 07, 2024 पर 12:50 PM
Sumitomo Chemical पर नरेंद्र सोलंकी ने मिडकैप सेगमेंट से लंबी अवधि के लिए 487 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की सलाह दी है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    बाजार में तेजी बढ़ती हुई दिखाई दी। एनएसई का निफ्टी 300 प्वाइंट से ज्यादा चढ़ा। निफ्टी के 50 में से 46 शेयरों में तेजी नजर आई। सेंसेक्स के सभी 30 शेयरों में खरीदारी देखने को मिली। निफ्टी बैंक के सभी 12 शेयरों में खरीदारी नजर आई। ऐसे में बाजार में कमाई के लिए हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ के खास सेगमेंट चार का चौका में शिल्पा राउत ने गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स पर सस्ता ऑप्शन सुझाया। जबकि राजेश सातपुते ने टीसीएस पर एफएंडओ सुपर स्टार स्टॉक बताया। इसके अलावा मानस जायसवाल ने चार्ट के चमत्कार के लिए इंफो एज पर दांव लगाया। जबकि नरेंद्र सोलंकी ने सुमितोमो केमिकल पर मिडकैप स्टॉक सुझाया। जानते हैं किस स्टॉक्स पर एक्सपर्ट्स ने कितना दिया टारगेट प्राइस-

    चार का चौका में आज का सस्ता ऑप्शनः Godrej Consumer Products

    शिल्पा राउत ने Godrej Consumer Products के स्टॉक में सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें जून की एक्सपायरी वाली 1420 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 39 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 42/48 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 28 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

    चार का चौका में एफएंडओ सुपरस्टार स्टॉकः TCS Futures


    राजेश सातपुते ने TCS पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि TCS में 3882 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें फ्यूचर में 4000 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 3835 रुपये पर लगाएं।

    Top 20 Stocks Today- इन 20 स्टॉक्स में ट्रेड लेकर निवेशक और ट्रेडर्स कर सकते हैं इंट्राडे में दमदार कमाई

    चार का चौका में चार्ट का चमत्कार दिखाने वाला कॉलः Info Edge

    मानस जायसवाल ने Info Edge पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि Info Edge में 6348 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें फ्यूचर में 6500 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 6190 रुपये पर लगाएं।

    चार का चौका में मिडकैप फंडा स्टॉकः Sumitomo Chemical

    नरेंद्र सोलंकी ने मिडकैप सेगमेंट से Sumitomo Chemical का स्टॉक चुना है। उन्होंने कहा कि Sumitomo Chemical के स्टॉक में लॉन्ग टर्म के नजरिये से 487 रुपये के स्तर पर खरीदारी करनी चाहिए। इसमें बने रहने पर मध्यम से लंबी अवधि में 530 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकता है।

    (डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।