बाजार में तेजी बढ़ती हुई दिखाई दी। एनएसई का निफ्टी 300 प्वाइंट से ज्यादा चढ़ा। निफ्टी के 50 में से 46 शेयरों में तेजी नजर आई। सेंसेक्स के सभी 30 शेयरों में खरीदारी देखने को मिली। निफ्टी बैंक के सभी 12 शेयरों में खरीदारी नजर आई। ऐसे में बाजार में कमाई के लिए हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ के खास सेगमेंट चार का चौका में शिल्पा राउत ने गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स पर सस्ता ऑप्शन सुझाया। जबकि राजेश सातपुते ने टीसीएस पर एफएंडओ सुपर स्टार स्टॉक बताया। इसके अलावा मानस जायसवाल ने चार्ट के चमत्कार के लिए इंफो एज पर दांव लगाया। जबकि नरेंद्र सोलंकी ने सुमितोमो केमिकल पर मिडकैप स्टॉक सुझाया। जानते हैं किस स्टॉक्स पर एक्सपर्ट्स ने कितना दिया टारगेट प्राइस-
