Nifty 22 मई को लगातार दूसरे दिन तेजी के साथ बंद हुआ। उसे एशियाई बाजारों से सपोर्ट मिला। यह 0.61 फीसदी यानी 111 अंक चढ़कर 18,314 पर क्लोज हुआ। सोमवार को इसने फॉलो-अप गेंस के साथ बुलिश हैमर पैटर्न बनाया है। इससे संकेत मिलता है कि ओवरऑल अपट्रेंड में दिख रहा करेक्शन (गिरावट) अब खत्म हो गया है। निफ्टी का प्राइमरी और इंटरमीडियट ट्रेंड पॉजिटिव बना हुआ है, क्योंकि इसमें इसके मूविंग एवरेजेज से ऊपर कारोबार हो रहा है। वीकली चार्ट पर RSI और MFI जैसे मोमेंटम ऑसिलेटर्स करेंट बुलिश ट्रेंड में मजबूती का संकेत दे रहे हैं। इसलिए निफ्टी में तेजी के रुख के आने वाले हफ्तों में जारी रहने की उम्मीद है। पिछले हफ्ते निफ्टी ने 18,060 का लो बनाया था, जो हाल में 3 मई (18,042) और 5 मई (18,055) के लो के करीब है।
डेरिवेटिव साइड में हम 18,000-18,120 लेवल पर एग्रेसिव पुट राइटिंग देख रहे हैं। 20-डे का EMA 18,114 पर है। इसलिए गिरावट की स्थिति में 18,000-18,100 को निफ्टी के लिए अगला सपोर्ट माना जा सकता है। तेजी की स्थिति में 18,459 अगला रेसिस्टेंस लेवल हो सकता है। इसे पार करने के बाद निफ्टी पहले 18,600 और उसके बाद 18,888 के लेवल की ओर बढ़ सकता है। ट्रेडर्स को निफ्टी में क्लोजिंग बेसिस पर 18,000 पर स्टॉपलॉस लगाकर लॉन्ग होल्ड करने की सलाह है।
मिडकैप और स्मॉलकैप जैसे मार्केट के दूसरे सूचकांकों में भी तेजी का रुख जारी है। दोनों ही सूचकांकों में लगातार 8वें हफ्ते तेजी देखने को मिली। मौजूदा ट्रेंड को देखते हुए मि़डकैप और स्मॉलकैप स्टॉक्स का प्रदर्शन आने वाले हफ्तों में बेहतर बने रहने की उम्मीद है।
टेक्निकल एनालिस्ट नंदिश शाह ने अगले 3-4 हफ्तों में शानदार कमाई के लिए निम्नलिखित शेयरों पर दांव लगाने की सलाह दी है:
इस स्टॉक का लास्ट ट्रेडिंग प्राइस (LTP) 318.50 रुपये है। इसका टारगेट प्राइस 345-360 रुपये है। इसमें 295 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाना होगा। इस स्टॉक से 13 फीसदी कमाई हो सकती है। इस स्टॉक ने डेली चार्ट पर डाउनवॉर्ड स्लोपिंग ट्रेंडलाइन से ब्रेकआउट दिया है। इस स्टॉक के अपने 50, 100 और 200-डे EMA के ऊपर बंद होने की वजह से प्राइमरी और इंटरमीडियट ट्रेंड पॉजिटिव हो गए हैं। मोमेंटम ओसिलेटर्स RSI और MFI में तेजी का रुख है और ये वीकली चार्ट पर 60 से ऊपर बने हुए हैं। इससे इस स्टॉक में मजबूती का संकेत मिलता है।
इस शेयर का लास्ट ट्रेडिंग प्राइस 475 रुपये है। इसका टारगेट प्राइस 510-525 रुपये है। इसमें 450 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाना होगा। इस शेयर में अगले 2-3 हफ्तों में 11 फीसदी मुनाफा कमाने का मौका दिख रहा है। वीकली चार्ट पर इस शेयर ने डाउनवॉर्ड स्लोपिंग ट्रेंडलाइन से ब्रेकआउट किया है। डेली चार्ट पर इसने 400 रुपये के करीब मल्टीपल बॉटम बनाया है। इस शेयर का प्राइमरी ट्रेंड पॉजिटिव लगता है, क्योंकि स्टॉक प्राइस ने अपने 200-डे EMA को पार किया है। Plus DI में माइनस DI से ऊपर कारोबार हो रहा है, जबकि ADX लाइन 25 से ऊपर है। इससे यह संकेत मिलता है कि आने वाले दिनों में इसमें तेजी और रफ्तार पकड़ेगी।
इस स्टॉक का लास्ट ट्रेडिंग प्राइस 55.10 रुपये है। इसका टारगेट प्राइस 59-61 रुपये है। इसमें 52 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाना होगा। इस स्टॉक से 11 फीसदी तक कमाई हो सकती है। यह स्टॉक जुलाई 2022 से वीकली चार्ट पर हायर टॉप हायर बॉटम कैंडलस्टिक पैटर्न बना रहा है। मोमेंटम इंडिकेटर्स और ओसिलेटर्स इस शेयर में मजबूती का संकेत दे रहे हैं। हायर वॉल्यूम के साथ 17 मई को डेली चार्ट पर स्लोपिंग ट्रेंडलाइन से ब्रेकआउट करने के बाद इसका प्राइस सीमित दायरे में उतर-चढ़ रहा है, जो खरीदारी का मौका हो सकता है।
(डिस्क्लेमर : मनीकंट्रोल डॉट कॉम पर दी गई सलाह एक्सपर्ट्स की अपनी राय होती है। यह वेबसाइट या इसका मैनेजमेंट इसके लिए जिम्मेदार नहीं है। रीडर्स को इनवेस्टमेंट से जुड़ा कोई फैसला अपने इनवेस्टमेंट एडवाइजर से बातचीत के बाद लेना चाहिए।)