Get App

Godrej Industries, IDBI Bank और एमएसटीसी के शेयरों में शॉर्ट टर्म में हो सकती है 11% तक की कमाई

गिरावट की स्थिति में 18,000-18,100 को निफ्टी के लिए अगला सपोर्ट माना जा सकता है। तेजी की स्थिति में 18,459 अगला रेसिस्टेंस लेवल हो सकता है

MoneyControl Newsअपडेटेड May 23, 2023 पर 10:04 AM
Godrej Industries, IDBI Bank और एमएसटीसी के शेयरों में शॉर्ट टर्म में हो सकती है 11% तक की कमाई
मिडकैप और स्मॉलकैप जैसे मार्केट के दूसरे सूचकांकों में भी तेजी का रुख जारी है। दोनों ही सूचकांकों में लगातार 8वें हफ्ते तेजी देखने को मिली।

Nifty 22 मई को लगातार दूसरे दिन तेजी के साथ बंद हुआ। उसे एशियाई बाजारों से सपोर्ट मिला। यह 0.61 फीसदी यानी 111 अंक चढ़कर 18,314 पर क्लोज हुआ। सोमवार को इसने फॉलो-अप गेंस के साथ बुलिश हैमर पैटर्न बनाया है। इससे संकेत मिलता है कि ओवरऑल अपट्रेंड में दिख रहा करेक्शन (गिरावट) अब खत्म हो गया है। निफ्टी का प्राइमरी और इंटरमीडियट ट्रेंड पॉजिटिव बना हुआ है, क्योंकि इसमें इसके मूविंग एवरेजेज से ऊपर कारोबार हो रहा है। वीकली चार्ट पर RSI और MFI जैसे मोमेंटम ऑसिलेटर्स करेंट बुलिश ट्रेंड में मजबूती का संकेत दे रहे हैं। इसलिए निफ्टी में तेजी के रुख के आने वाले हफ्तों में जारी रहने की उम्मीद है। पिछले हफ्ते निफ्टी ने 18,060 का लो बनाया था, जो हाल में 3 मई (18,042) और 5 मई (18,055) के लो के करीब है।

डेरिवेटिव साइड में हम 18,000-18,120 लेवल पर एग्रेसिव पुट राइटिंग देख रहे हैं। 20-डे का EMA 18,114 पर है। इसलिए गिरावट की स्थिति में 18,000-18,100 को निफ्टी के लिए अगला सपोर्ट माना जा सकता है। तेजी की स्थिति में 18,459 अगला रेसिस्टेंस लेवल हो सकता है। इसे पार करने के बाद निफ्टी पहले 18,600 और उसके बाद 18,888 के लेवल की ओर बढ़ सकता है। ट्रेडर्स को निफ्टी में क्लोजिंग बेसिस पर 18,000 पर स्टॉपलॉस लगाकर लॉन्ग होल्ड करने की सलाह है।

यह भी पढ़ें : Vedanta Dividend: वेदांता ने FY24 के लिए पहले अंतरिम डिविडेंड का किया ऐलान, प्रत्येक शेयर पर 18 रुपये देगी कंपनी

मिडकैप और स्मॉलकैप जैसे मार्केट के दूसरे सूचकांकों में भी तेजी का रुख जारी है। दोनों ही सूचकांकों में लगातार 8वें हफ्ते तेजी देखने को मिली। मौजूदा ट्रेंड को देखते हुए मि़डकैप और स्मॉलकैप स्टॉक्स का प्रदर्शन आने वाले हफ्तों में बेहतर बने रहने की उम्मीद है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें