Top F&O Calls: आज सेंसेक्स में बजाज फाइनेंस, एलएंडटी, अल्ट्राटेक सीमेंट, टेक महिंद्रा, भारती एयरटेल और मारुति सुजुकी के शेयर लाल निशान में नजर आये। आज निफ्टी में बीपीसीएल, बजाज ऑटो, बजाज फाइनेंस, ग्रासिम औ एलएंडटी के शेयर लूजर्स के रूप में लाल निशान में कारोबार करते नजर आये। मिडकैप्स की बात करें तो असाही इंडिया, यूनीकेम लैब, अबन ऑफशोर, पीवीपी वेंचर्स, जीटीएल और नागार्जुन फर्टिलाइजर के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में कारोबार करते हुए दिखाई दिये। जबकि वर्धमान टेक्सटाइल्स, टाटा इनवेस्टमेंट, राणे इंजीनियरिंग, फिनोलेक्स केबल्स, बजाज टेलीफिल्म्स, मास्टेक के शेयर लाल निशान में नजर आये। इस बीच आज Motilal Oswal की शिवांगी सरडा ने हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ के फ्यूचर एक्सप्रेस में शानदार एफएंडओ कॉल्स बताये। उन्होंने इस दौरान कमाई के लिए एक सस्ता ऑप्शन भी सुझाया। जानते हैं उनके दमदार कॉल्स-
