Get App

Gold-Silver ETFs: गोल्ड और सिल्वर ईटीएफ में 6% की तेजी, इन 2 वजहों ने पलट दी बाजार की बाजी

Gold-Silver ETFs: गोल्ड और सिल्वर से एक्सचेंज ट्रेडेड फंडों (ETF) में सोमवार 23 फरवरी को जोरदार तेजी देखने को मिली। कारोबार के दौरान सिल्वर ETF में 6% से ज्यादा की बढ़त दर्ज की गई। गोल्ड ETF करीब 2% ऊपर रहे। यह तेजी अंतरराष्ट्रीय बाजार में बुलियन की कीमतों में उछाल के बाद आई। अमेरिका के सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ से जुड़े फैसले को रद्द कर दिया है

Edited By: Vikrant singhअपडेटेड Feb 23, 2026 पर 3:30 PM
Gold-Silver ETFs: गोल्ड और सिल्वर ईटीएफ में 6% की तेजी, इन 2 वजहों ने पलट दी बाजार की बाजी
Gold-Silver ETFs: MCX पर चांदी 4.7% बढ़कर 2.64 लाख रुपये प्रति किलो के ऊपर पहुंच गई

Gold-Silver ETFs: गोल्ड और सिल्वर से एक्सचेंज ट्रेडेड फंडों (ETF) में सोमवार 23 फरवरी को जोरदार तेजी देखने को मिली। कारोबार के दौरान सिल्वर ETF में 6% से ज्यादा की बढ़त दर्ज की गई। गोल्ड ETF करीब 2% ऊपर रहे। इस तेजी के पीछे दो बड़े कारण रहे। पहला- अंतरराष्ट्रीय बाजार में बुलियन की कीमतों में उछाल। दूसरा- अमेरिका के सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ से जुड़े फैसले को रद्द कर दिया है, जिसके बाद अमेरिकी डॉलर में कमजोरी आई। इससे गोल्ड और सिल्वर जैसी सुरक्षित निवेश यानी सेफ-हेवन एसेट्स में मांग बढ़ी।

सिल्वर ETF में जोरदार उछाल

सिल्वर ETF ने बाजार में बढ़त की अगुवाई की। निप्पॉन इंडिया सिल्वर ETF 6.06% बढ़कर 250.96 रुपये पर पहुंच गया। वहीं टाटा सिल्वर एक्सचेंज ट्रेडेड फंड 6.17% चढ़कर 25.46 रुपये पर रहा। SBI सिल्वर ETF भी 6.09% बढ़कर 256.78 रुपये पर कारोबार करता दिखा। वहीं ICICI प्रूडेंशियल सिल्वर ETF 6.05% की तेजी के साथ 261.76 रुपये पर पहुंच गया। चांदी की अंतरराष्ट्रीय कीमतों में तेज उछाल का सीधा असर इन ETF पर दिखा।

गोल्ड ETF में सीमित बढ़त

सोने से जुड़े ETF में भी मजबूती रही, हालांकि यह तेजी सिल्वर के मुकाबले कम रही। निप्पॉन इंडिया ETF गोल्ड BeES 2.07% बढ़कर 130.18 रुपये पर पहुंच गया। वहीं टाटा गोल्ड ETF 2.01% चढ़कर 15.24 रुपये पर रहा। SBI गोल्ड ETF 2.05% बढ़कर 134.22 रुपये पर कारोबार करता दिखा। ICICI प्रूडेंशियल गोल्ड ETF 2.03% की तेजी के साथ 134.84 रुपये पर पहुंचा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें