Get App

Gold ETFs: गोल्ड ईटीएफ में 9% की रिकॉर्ड उछाल, ₹1.5 लाख के पार पहुंचा सोना, क्या अब भी है निवेश का मौका?

Gold Prices: सोने की कीमतों में आई तेज उछाल का मंगलवार को गोल्ड एक्सचेंज ट्रेडेड फंडों (Gold ETFs) पर भी साफ असर दिखा। गोल्ड ETFs ने अपने अब तक के सबसे ऊंचे स्तर को छू लिया। यह तेजी इस खबर के बाद आई कि सोने की कीमतें मंगलवार को एक बार फिर नए रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गई

Vikrant singhअपडेटेड Jan 20, 2026 पर 4:22 PM
Gold ETFs: गोल्ड ईटीएफ में 9% की रिकॉर्ड उछाल, ₹1.5 लाख के पार पहुंचा सोना, क्या अब भी है निवेश का मौका?
Gold ETFs: टाटा गोल्ड ETF करीब 9% उछलकर ₹15.35 के नए 52-वीक हाई पर पहुंच गया

Gold Prices: सोने की कीमतों में आई तेज उछाल का मंगलवार को गोल्ड एक्सचेंज ट्रेडेड फंडों (Gold ETFs) पर भी साफ असर दिखा। गोल्ड ETFs ने अपने अब तक के सबसे ऊंचे स्तर को छू लिया। यह तेजी इस खबर के बाद आई कि सोने की कीमतें मंगलवार को एक बार फिर नए रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गई।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर फरवरी एक्सपायरी वाला गोल्ड फ्यूचर्स 3% से ज्यादा चढ़कर ₹1,50,360 प्रति 10 ग्राम के नए ऑल-टाइम हाई पर पहुंच गया। इसके अलावा, अप्रैल और जून एक्सपायरी वाले गोल्ड फ्यूचर्स में करीब 5% की तेजी दर्ज की गई और ये क्रमशः ₹1,58,200 और ₹1,62,299 प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गए। अगस्त एक्सपायरी वाला गोल्ड फ्यूचर्स भी लगभग 3% बढ़कर ₹1,61,925 प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता दिखा।

एक्सपर्ट्स का कहना है कि भू-राजनीतिक तनाव और ग्लोबल अनिश्चितताओं के चलते कीमती धातुओं में यह तेजी फिलहाल थमती नजर नहीं आ रही। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने की चमक बरकरार रही। अमेरिकी कमोडिटी एक्सचेंज पर स्पॉट गोल्ड का भाव 4,700 डॉलर प्रति औंस के स्तर को पार कर गया, जो ग्लोबल निवेशकों के बीच सुरक्षित निवेश की बढ़ती मांग को दिखाता है।

क्यों बढ़ रहा सोने का भाव?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें