Get App

Gold loan Stocks :कमजोर डॉलर ने दिया बूस्टर डोज, तीन महीने के हाई पर पहुंचा सोना, गोल्ड लोन कंपनियों को लगे पंख

Gold loan Stocks : बीते हफ्ते गोल्ड में लगातार तीसरी बार वीकली बढ़त देखने को मिली। इसकी कीमत 5% से ज्यादा बढ़ गई। अमेरिकी ट्रेजरी विभाग ने लंबे समय वाले सरकारी कर्ज की बायबैक में अचानक बढ़ोतरी की घोषणा की,जिससे बॉन्ड यील्ड और डॉलर में गिरावट आई। आज 24 अगस्त को सोना 3 महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है

Edited By: Sudhanshu Dubeyअपडेटेड Aug 24, 2026 पर 12:17 PM
Gold loan Stocks :कमजोर डॉलर ने दिया बूस्टर डोज, तीन महीने के हाई पर पहुंचा सोना, गोल्ड लोन कंपनियों को लगे पंख
Gold loan Stocks :गोल्ड में आई तेजी के दम पर मुथूट फाइनेंस के शेयर 4.4% बढ़कर 3,153 रुपए के आसपास दिख रहे हैं। जबकि मणप्पुरम और IIFL फाइनेंस के शेयरों में 2.7% और 2.2% की बढ़त देखने को मिल रही है

Gold loan Stocks : 24 अगस्त को मुथूट फाइनेंस,मणप्पुरम फाइनेंस और IIFL फाइनेंस जैसी गोल्ड लोन देने वाली कंपनियों के शेयरों में 4.5% तक की जोरदार बढ़त देखने को मिली है। सोने की कीमतें तीन महीने से ज्यादा समय के उच्चतम स्तर पर पहुंच गईं है। इसका फायदा इन गोल्ड लोन कंपनियों को मिल रहा है। सोने की कीमतों में यह उछाल US ट्रेजरी डिपार्टमेंट द्वारा बॉन्ड मार्केट में किए गए बड़े दखल के बाद आया है। US ट्रेजरी डिपार्टमेंट के इस कदम से डॉलर के कमजोर होने का डर फिर से बढ़ गया है। इसके चलते निवेशक सोने जैसे दूसरे सुरक्षित निवेश विकल्पों की ओर रुख कर रहे हैं।

डॉलर में आई गिरावट का मिला फायदा

21 अगस्त को 1.9% की बढ़त के बाद,24 अगस्त को सिंगापुर में सोना 0.8% बढ़कर 4,639.6 डॉलर प्रति औंस के आसपास दिख रहा है। बीते हफ्ते गोल्ड में लगातार तीसरी बार वीकली बढ़त देखने को मिली। इसकी कीमत 5% से ज्यादा बढ़ गई। अमेरिकी ट्रेजरी विभाग ने लंबे समय वाले सरकारी कर्ज की बायबैक में अचानक बढ़ोतरी की घोषणा की,जिससे बॉन्ड यील्ड और डॉलर में गिरावट आई। इसका फायदा गोल्ड को मिला है।

सभी अहम मूविंग एवरेज से ऊपर ट्रेड कर रहा गोल्ड

सब समाचार

+ और भी पढ़ें