Get App

Gold Silver Prices: सोने-चांदी की कीमतों में तगड़ा उछाल, अब खरीदें, बेचें या होल्ड करें? जानिए एक्सपर्ट से

Gold Silver Prices: सोने और चांदी की कीमतों में तेज उछाल आया है। इससे निवेशकों के सामने खरीदें, बेचें या होल्ड करें का सवाल खड़ा हो गया है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, बाजार में मौके भी हैं और जोखिम भी, जानिए पूरी रणनीति।

Suneel Kumarअपडेटेड May 06, 2026 पर 7:50 PM
Gold Silver Prices: सोने-चांदी की कीमतों में तगड़ा उछाल, अब खरीदें, बेचें या होल्ड करें? जानिए एक्सपर्ट से
अंतरराष्ट्रीय बाजार में गोल्ड के लिए $4760 एक बड़ा रेजिस्टेंस जोन बना हुआ है।

Gold Silver Prices: गोल्ड और सिल्वर की कीमतों में बड़ा उछाल आया है। इसकी वजह कच्चे तेल में नरमी और डॉलर इंडेक्स का कमजोर होना है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में गोल्ड 3% और सिल्वर 6% चढ़ा है। इसका असर भारतीय बाजार पर भी दिखा। MCX पर जून डिलीवरी वाला सोना ₹1,52,000 प्रति 10 ग्राम पर खुला। यह पिछले बंद ₹1,49,753 के मुकाबले ₹2,247 यानी करीब 1.5 प्रतिशत ज्यादा था। शाम तक भाव बढ़कर ₹1,52,590 हो गया, जो करीब 1.9 प्रतिशत की तेजी है।

वहीं, जुलाई डिलीवरी वाली चांदी ₹2,49,316 प्रति किलो पर 2.04 प्रतिशत बढ़त के साथ खुली। दिनभर इसमें तेजी बनी रही और शाम को बाद यह ₹2,54,338 प्रति किलो पर पहुंच गई। यह पिछले बंद के मुकाबले करीब 4.1 प्रतिशत ज्यादा है।

सोना और चांदी में हालिया तेजी के बीच एक्सपर्ट्स की राय भी सामने आई है। उनका मानना है कि बाजार में फिलहाल तेजी का माहौल है, लेकिन कुछ अहम स्तरों पर सावधानी भी जरूरी है।

गोल्ड पर क्या है एक्सपर्ट्स की राय

सब समाचार

+ और भी पढ़ें