रिकॉर्ड हाई से 34% नीचे इस डिफेंस स्टॉक में और गिरावट संभव, Goldman Sachs दे रहा इतने नीचे का टारगेट

Garden Reach Shipbuilders & Engineers को लेकर गोल्डमैन सैक्स बियरिश नजर आ रहा है। ब्रोकरेज फर्म का मानना है कि स्टॉक में मौजूदा स्तर से 22 फीसदी की गिरावट आ सकती है।

अपडेटेड Nov 12, 2026 पर 1:44 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स (Garden Reach Shipbuilders & Engineers) को लेकर बियरिश नजर आ रहा है।

GRSE Share Price: विदेशी ब्रोकरेज फंड गोल्डमैन सैक्स शिप बिल्डिंग कंपनी गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स (Garden Reach Shipbuilders & Engineers) को लेकर बियरिश नजर आ रहा है। ब्रोकरेज फर्म का मानना है कि स्टॉक में मौजूदा स्तर से 22 फीसदी की गिरावट आ सकती है। ब्रोकरेज फर्म के बियरिश कॉल के बाद गुरुवार 12 नवंबर को स्टॉक ने 3 दिनों की बढ़त का सिलसिला तोड़ा और यह लाल निशान में फिसल गया।

ब्रोकरेज फर्म ने क्या दिया तर्क

गोल्डमैन सैक्स ने स्टॉक के लिए Sell रेटिंग देते हुए इसके लिए ₹1,735 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है, जो इसकी पिछली क्लोजिंग प्राइस से 22 फीसदी नीचे है।


इन्वेस्टमेंट बैंकिंग फर्म ने कहा कि गार्डन रीच के दूसरी तिमाही के नतीजे रेवेन्यू और प्रति शेयर कमाई (EPS) के अनुमान से कम रहे। फाइनेंशियल ईयर 2028 के बाद गार्डन रीच के रेवेन्यू में गिरावट को लेकर चिंता भी बनी हुई है। गोल्डमैन सैक्स ने अपने नोट में लिखा है कि तीसरी तिमाही में P-17A शिप की डिलीवरी के बाद कोई बड़ी डिलीवरी की उम्मीद नहीं है, जिससे FY27 के बाद मार्जिन की चिंताएं सामने आती हैं।

चिंताओं के बावजूद, गोल्डमैन सैक्स ने ₹29,000 करोड़ के अनुमान की तुलना में ₹32,000 करोड़ के ज़्यादा NGC ऑर्डर वैल्यू पर FY27 और FY28 के लिए अपने अर्निंग्स पर शेयर (EPS) अनुमानों में क्रमशः 4% और 6% की बढ़ोतरी की है।

बता दें कि गार्डन रीच शिपबिल्डर्स ने बुधवार को अपनी दूसरी तिमाही के नतीजे जारी किए थे। जिसके तहत कंपनी का टैक्स के बाद प्रॉफिट पिछले साल के ₹153 करोड़ से 12.4% बढ़कर ₹172 करोड़ हो गया। इसका ₹1,826.6 करोड़ का रेवेन्यू पिछले फाइनेंशियल ईयर के ₹1,677 करोड़ से 8.9% ज़्यादा था।

कंपनी की इंटरेस्ट, टैक्स, डेप्रिसिएशन और अमॉर्टाइज़ेशन से पहले की कमाई (EBITDA) पिछले साल के ₹156 करोड़ से 25.3% बढ़कर ₹195.4 करोड़ हो गई। इसका EBITDA मार्जिन पिछले साल की इसी अवधि के 9% से बढ़कर 10.7% हो गया।

गार्डन रीच शिपबिल्डर्स पर कवरेज करने वाले 11 एनालिस्ट में से 8 ने इस स्टॉक पर Buy रेटिंग दी है, जबकि 1 ने इसे "होल्ड" रेटिंग दी है। वहीं 2 एनालिस्टों ने स्टॉक को Sell रेटिंग दी है।

गार्डन रीच शिपबिल्डर्स के शेयर गुरुवार को 0.92% गिरकर ₹2,204 पर ट्रेड कर रहे हैं। शेयर का दिन का लो 2,196.00 रुपये पर है जबकि डे हाई 2,274.20 रुपये पर है। वहीं इसका 52 वीक हाई 3,339.00 रुपये पर है। स्टॉक इस साल अब तक 10% नीचे है, लेकिन अपने रिकॉर्ड हाई लेवल ₹3,339 से 34% नीचे आ गया है।

Kalyan Jewellers shares: 8% उछलकर 52 वीक हाई पर पहुंचा शेयर, Q2 नतीजों के बाद अब खरीदें, बेचें या करें होल्ड

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

 

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।