IT SECTOR के 3 स्टॉक्स पर गोल्डमैन सैक्स बुलिश, दो शेयरों में कर रहे हैं बिकवाली, जानें टारगेट प्राइस

INFOSYS पर गोल्डमैन सैक्स ने खरीदारी की रेटिंग दी है। ब्रोकरेज ने इसके शेयर का लक्ष्य 1600 रुपये तय किया है। ब्रोकरेज के मुताबिक दो और तिमाहियों में धीमी रेवन्यू ग्रोथ देखने को मिल सकती है। CY24 में मजबूत ऑर्डरबुक तीव्र रेवन्यू रिकवरी का संकेत दे रही है। जबकि वर्तमान वैल्यूएशन मजबूत ऑर्डरबुक को प्रतिबिंबित नहीं कर रहे हैं

अपडेटेड Aug 23, 2023 पर 3:47 PM
HCL TECH पर गोल्डमैन सैक्स ने न्यूट्रल रेटिंग दी है। ब्रोकरेज ने इसके शेयर का लक्ष्य 1160 रुपये तय किया है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    बाजार का आईटी सेक्टर पर फोकस बढ़ता हुआ दिखाई दे रहा है। एक बार फिर से निवेशक इस सेक्टर की तरफ आकर्षित हो रहे हैं। ऐसे मे दिग्गज ब्रोकरेज फर्म ने गोल्डमैन सैक्स (GOLDMAN SACHS) ने इस सेक्टर पर एक रिपोर्ट जाहिर की है। इसमें ब्रोकरेज फर्म ने 6 आईटी स्टॉक्स को शामिल किया है। इनमें से ज्यादातर पर इनकी बुलिश राय है। जबकि दो स्टॉक्स पर इन्होंने बिकवाली की सलाह भी दी है। वहीं एक स्टॉक पर न्यूट्रल नजरिया अपनाया है। गोल्डमैन ने एलटीआई माइंडट्री, टीसीएस, इंफोसिस पर खरीदारी करने को कहा है। जबकि टेक महिंद्रा और विप्रो पर इन्होंने मंदी करनी की राय दी है।

    GOLDMAN SACHS ON IT SECTOR

    GOLDMAN SACHS On LTI MINDTREE

    गोल्डमैन सैक्स ने एलटीआई माइंडट्री पर खरीदारी की रेटिंग दी है। इसके शेयर का लक्ष्य 6310 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि मौजूदा अकाउंट्स में क्रॉस-सेलिंग द्वारा संचालित कवरेज के भीतर सबसे तेज ग्रोथ नजर आ रही है। मर्जर सिनर्जीस के कारण इसकी उच्चतम मार्जिन विस्तार क्षमता है।


    GOLDMAN SACHS On TCS

    टीसीएस पर खरीदारी की रेटिंग देते हुए इसका टारगेट 3,930 रुपये/शेयर तय किया है। उनका कहना है कि कठिन मांग वाले माहौल में कंपनी को एक डिफेंसिल प्ले के रूप में देख रहे हैं।

    GOLDMAN SACHS On INFOSYS

    गोल्डमैन सैक्स ने इंफोसिस पर खरीदारी की रेटिंग दी है। इसके शेयर का लक्ष्य 1600 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि दो और तिमाहियों में धीमी रेवन्यू ग्रोथ की उम्मीद है। मजबूत ऑर्डरबुक CY24 में तीव्र रेवन्यू रिकवरी का संकेत दे रही है। जबकि वर्तमान वैल्यूएशन मजबूत ऑर्डरबुक को प्रतिबिंबित नहीं करते हैं।

    Top 20 Stocks Today- ऐसे 20 स्टॉक्स जिसमें ट्रेड लेकर निवेशक और ट्रेडर्स कर सकते हैं इंट्राडे में दमदार कमाई

    GOLDMAN SACHS ON HCL TECH

    गोल्डमैन सैक्स ने एचसीएल टेक पर न्यूट्रल रेटिंग दी है। इसके शेयर का लक्ष्य 1160 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि नियर टर्म में रेवन्यू ग्रोथ में रिस्क दिख रहा है।

    GOLDMAN SACHS ON TECH MAHINDRA

    गोल्डमैन सैक्स ने टेक महिंद्रा पर बिकवाली की रेटिंग दी है। इसके शेयर का लक्ष्य 1010 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि टेलीकॉम में उच्च एक्सपोजर और कमजोर मार्जिन के कारण ग्रोथ आउटलुक चुनौतीपूर्ण नजर आ रहा है।

    GOLDMAN SACHS ON WIPRO

    गोल्डमैन सैक्स ने विप्रो पर बिकवाली की रेटिंग दी है। इसके शेयर का लक्ष्य 385 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि कंपनी की अपने प्रतिस्पर्धियों की तुलना में सबसे कमजोर ग्रोथ प्रोफाइल और एक चुनौतीपूर्ण मार्जिन प्रोफाइल रह सकती है।

    (डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।