भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) आने वाले महीनों में ब्याज दरें बढ़ा सकता है। Goldman Sachs Research की एक रिपोर्ट के मुताबिक, दिसंबर से लेकर 2027 की दूसरी तिमाही तक रेपो रेट में कुल 75 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी हो सकती है। इसकी बड़ी वजह खाने-पीने की चीजों की बढ़ती कीमतें और महंगाई का दूसरे क्षेत्रों में भी फैलना है।
