Credit Cards

बीयर पीने वालों के लिए अच्छी खबर, यूनाइटेड ब्रुवरीज ने लॉन्च की दो नई फ्लेवर्ड बीयर

बीयर का ग्लोबल बाजार काफी बड़ा है। 2024 में इसका मार्केट साइज 839.3 अरब डॉलर था। इसमें 2025 से 2030 के बीच सालाना 6.8 फीसदी की ग्रोथ संभव है। क्राफ्ट बीयर बाजार में नॉर्थ अमेरिका का बोलबाला है। बीयर की ग्लोबल आय में नॉर्थ अमेरिका का 21.2 फीसदी हिस्सा है

अपडेटेड Jan 17, 2025 पर 2:29 PM
Story continues below Advertisement
भारत के बीयर बाजार पर नजर डालें तो 2024 में इसका मार्केट साइज 13.4 अरब डॉलर था। 2032 में इसके 20.2 अरब डॉलर होने का अनुमान है

United Breweries Share Price : फ्लेवर्ड बीयर पीने वालों के लिए अच्छी खबर है। यूनाइटेड ब्रुवरीज ने दो नई फ्लेवर्ड बीयर को लॉन्च किया है। देश में फ्लेवर्ड बीयर का चलन बढ़ रहा है। इसको ध्यान में रखते हुए कंपनी ने दो नई फ्लेवर्ड बीयर को लॉन्च की है। UBL की नई फ्लेवर्ड बीयर बीयर के नाम हैं किंगफिशर मैंगो बेरी ट्विस्ट (Kingfisher Mango Berry Twist) और किंगफिशर लेमन मसाला (Kingfisher Lemon Masala)। इनको सबसे पहले ये दोनों बीयर दमन और गोवा में लॉन्च की गई हैं। दमन और गोवा के बाद इन दोनों को पूरे देश में लॉन्च किया जाएगा।

बड़े फ्लेवर बीयर ब्रान्ड

बड़े फ्लेवर बीयर ब्रान्ड की बात करें तो इनमें बीरा मालाबार स्टाउट (Bira Malabar Stout), बीरा ब्लॉन्ड समर लैगर (Bira Blonde Summer Lager), बीरा बॉलीवुड आईपीए (Bira - Bollywood IPA), बीरा - कोकम खट्टा (Bira - Kokum Sour) और बीरा मैंगो लस्सी (Bira - Mango Lassi), अमरूद मिर्च मीड मूनशाइन (Guava Chilli Mead Moonshine), चॉकलेट ऑरेंज मूनशाइन (Chocolate Orange Moonshine), प्रोस्ट69 व्हाइट एले (Proost69 White Ale), व्हाइट राइनो पेल एले (White Rhino Pale Ale) जैसे नाम शामिल है।


कितना बड़ा बीयर का ग्लोबल बाजार

बीयर का ग्लोबल बाजार काफी बड़ा है। 2024 में इसका मार्केट साइज 839.3 अरब डॉलर था। इसमें 2025 से 2030 के बीच सालाना 6.8 फीसदी की ग्रोथ संभव है। क्राफ्ट बीयर बाजार में नॉर्थ अमेरिका का बोलबाला है। बीयर की ग्लोबल आय में नॉर्थ अमेरिका का 21.2 फीसदी हिस्सा है।

भारत का बीयर बाजार

भारत के बीयर बाजार पर नजर डालें तो 2024 में इसका मार्केट साइज 13.4 अरब डॉलर था। 2032 में इसके 20.2 अरब डॉलर होने का अनुमान है। देश में 2019 से 2024 के बीच खूब फ्लेवर बीयर लॉन्च हुई हैं।

Havells share price: कमजोर नतीजों के बावजूद करीब 3% भागा हैवेल्स का शेयर, मैनेजमेंट से जानिए क्या है आगे का ग्रोथ प्लान

बीयर बाजार के लिए ट्रिगर

बीयर बाजार के लिए अहम ट्रिगर की बात करें तो देश में Millennials और Gen Z के दम पर इसका बाजार बढ़ रहा है। ऑनलाइन ट्रेड खुलने से भी ग्रोथ और विस्तार का रास्ता खुला है। देश में ग्लोबल ब्रॉन्ड की पहुंच बढ़ी है। कम पीने वालों को फ्लेवर्ड बीयर पसंद हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।