Credit Cards

करेक्शन के बाद बाजार में एंट्री का अच्छा मौका, डिफेंस, पावर और मिडकैप IT में बनेगा पैसा

आलोक अग्रवाल ने कहा कि वे डिफेंस सेक्टर को लेकर बहुत पॉजिटिव हैं। डिफेंस 10 साल से ज्यादा की अवधि के लिए एक स्ट्रक्चरल थीम है। डिफेंस के अलवा सिक्लिकल और इंडस्ट्रियल सेक्टर में भी तेजी की संभावना है

अपडेटेड Nov 27, 2024 पर 3:34 PM
Story continues below Advertisement
आलोक अग्रवाल की राय है कि इकोनॉमिक रिवाइवल के लिए GST कलेक्शन में सुधार जरूरी है। इकोनॉमिक रिवाइवल के संकेत GST कलेक्शन से मिलेंगे

बाजार में रिकवरी के इस दौर में निवेशकों को क्या करना चाहिए। किन सेक्टर्स पर फोकस रहना चाहिए। इन सब पर चर्चा करते हुए अलकेमी कैपिटल मैनेजमेंट के QUANT हेड और फंड मैनेजर आलोक अग्रवाल ने कहा कि हम कह सकते हैं अब बाजार में करेक्शन का एक दौर खत्म हो चुका है। बाजार अपने पीक से 10 फीसदी से ज्यादा टूट चुका है। किसी स्ट्रक्चरल बुल मार्केट में इस तरह की 10 फीसदी से ज्यादा की गिरावट एक बेहतर एंट्री प्वाइंट बन जाती है।

डिफेंस सेक्टर को लेकर पॉजिटिव

आलोक अग्रवाल ने कहा कि वे डिफेंस सेक्टर को लेकर बहुत पॉजिटिव हैं। डिफेंस 10 साल से ज्यादा की अवधि के लिए एक स्ट्रक्चरल थीम है। बड़े करेक्शन के बाद इस सेक्टर का रिस्क रिवॉर्ड काफी अच्छा दिख रहा है। दूसरी तिमाही में कैपिटल गुड्स के नतीजे काफी अच्छे थे। इस तिमाही में जहां तमाम सेक्टरों में मंदी थी वहां कैपिटल गुड्स के नतीजे काफी अच्छे रहे। इस सेक्टर ने 20 फीसदी से ज्यादा अर्निंग ग्रोथ दिखाई। डिफेंस कंपनियों को लगातार ऑर्डर मिल रहे हैं। सरकार कह रही है वह मोटे तौर पर जीडीपी का 2 फीसदी डिफेंस पर खर्च करती रहेगी। डिफेंस में स्वदेशीकरण और एक्सपोर्ट बढ़ाने पर फोकस है। ये दोनों की चीजें भारत में डिफेंस सेक्टर के लिए बहुत पॉजिटिव हैं।


सिक्लिकल और इंडस्ट्रियल सेक्टर में भी तेजी की संभावना

डिफेंस के अलवा सिक्लिकल और इंडस्ट्रियल सेक्टर में भी तेजी की संभावना है। देश में इस समय कैपेक्स ड्रिवेन साइकिल चल रहा है। ऐसी स्थिति में आलोक कैपेक्स थीम वाले शेयरों और सेक्टरों पर काफी पॉजिटिव हैं। कैपेक्स थीम में उनको पावर और रेलवे स्पेस पंसद हैं। इसमें भी पावर शेयर ज्यादा पावर फुल हैं।

बिकवाली के बाद रिस्क-रिवॉर्ड बेहतर हुआ

आलोक मिडकैप IT पर पॉजिटिव है। उनका कहना है कि इस सेगमेंट अच्छी ग्रोथ की संभावना है। उनका मानना है कि लार्जकैप से ज्यादा मिडकैप IT में एक्शन बढ़ेगा। इस बातचीत में उन्होंने आगे कहा कि 2 महीने में FIIs की बिकवाली ज्यादा रही है। बिकवाली के बाद रिस्क-रिवॉर्ड बेहतर हो गया है।

इलेक्ट्रिक व्हीकल सेगमेंट में खबरों का रेला, ओला इलेक्ट्रिक में 18% की तूफानी तेजी

इकोनॉमिक रिवाइवल के लिए GST कलेक्शन में सुधार जरूरी

आलोक अग्रवाल की राय है कि इकोनॉमिक रिवाइवल के लिए GST कलेक्शन में सुधार जरूरी है। इकोनॉमिक रिवाइवल के संकेत GST कलेक्शन से मिलेंगे। आगे सरकारी और प्राइवेट कैपेक्स में तेजी आएगी। इस साल टैक्स रेवेन्यू के आकड़े बजट अनुमान के मुताबिक रहे हैं। आलोक केमिकल स्पेस पर भी पॉजिटिव। उनकी इस सेगमेंट के चुनिंदा शेयरों में निवेश की सलाह है।

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।