Google की Alphabet का बड़ा धमाल, मार्च तिमाही में उम्मीद से अधिक रेवेन्यू, इस मोर्चे पर मिला तगड़ा सपोर्ट

Google Q1 Results: ईरान और अमेरिका के बीच चल रही जंग ने दुनिया भर की कई कंपनियों के मार्च तिमाही के रिजल्ट पर असर डाला है। हालांकि ऐसे माहौल में भी गूगल (Google) की पैरेंट कंपनी अल्फाबेट (Alphabet) का रेवेन्यू उम्मीद से तेज रफ्तार से बढ़ा, जिसने शेयरों को रॉकेट बना दिया। चेक करें कंपनी के लिए मार्च तिमाही कैसी रही

अपडेटेड Apr 30, 2026 पर 9:10 AM
Story continues below Advertisement
Google की Alphabet का रेवेन्यू मार्च 2026 तिमाही में उम्मीद से बेहतर रहा। इसे कंपनी के क्लाउड बिजनेस गूगल क्लाउड से सपोर्ट मिला।

Google Q1 Results: अमेरिकी मार्केट में दिग्गज सर्च इंजन गूगल (Google) की पैरेंट कंपनी अल्फाबेट इंक (Alphabet Inc) के शेयर रॉकेट की स्पीड से ऊपर चढ़े। 6% से अधिक उछलकर यह $369.71 पर पहुंच गया। इसके शेयरों में जोरदार जोश कंपनी के धमाकेदार कारोबारी नतीजे के चलते दिखा। इसके कारोबारी नतीजे उम्मीद से बेहतर आए जिसे कंपनी के क्लाउड बिजनेस के मजबूत परफॉर्मेंस से तगड़ा सपोर्ट मिला। गूगल की पैरेंट कंपनी अल्फाबेट को जनवरी-मार्च 2026 में $10.9 हजार करोड़ का रेवेन्यू हासिल हुआ जो $10.7 हजार करोड़ की उम्मीद से अधिक रही। सालाना आधार पर इसमें 20% की तेजी आई है जोकि साल 2022 के बाद से किसी तिमाही में कंपनी के रेवेन्यू के लिए सबसे तेज ग्रोथ रही। कंपनी की EPS यानी प्रति शेयर कमाई $5.11 पर रही।

Google की Alphabet को किस मोर्चे पर मिला सपोर्ट?

अल्फाबेट का रेवेन्यू मार्च 2026 तिमाही में उम्मीद से बेहतर रहा। इसे कंपनी के क्लाउड बिजनेस गूगल क्लाउड से सपोर्ट मिला। मार्च तिमाही में गूगल क्लाउड की सेल्स $2002 करोड़ रही जोकि $1805 करोड़ के अनुमान से काफी अधिक रही। सालाना आधार पर इसमें 63% का उछाल आया। सीईओ सुंदर पिचाई का कहना है कि कंपनी का एंटरप्राइज एआई सॉल्यूशंस क्लाउड बिजनेस के लिए प्राइमरी ग्रोथ ड्राइवर बन चुका है और ऐसा पहली बार हुआ है। उन्होंने यह भी कहा कि अगर मांग को कंपनी पूरा कर लेती तो क्लाउड रेवेन्यू और अधिक हो सकता था


कैपेक्स गाइडेंस में बढ़ोतरी

जेमिनी एंटरप्राइज का पेड मंथली एक्टिव यूजर्स तिमाही आधार पर जनवरी-मार्च 2026 में 40% उछल गया। इसके अलावा एक और खास बात ये रही कि कंपनी ने कैपेक्स यानी कैपिटल एक्सपेंडिचर के अनुमान को बढ़ा दिया है और इसे पहले के अनुमान $17.5-$18.5 हजार करोड़ से बढ़ाकर इस साल के लिए $18-$19 हजार करोड़ कर दिया है। पिछली तिमाही में कंपनी ने $3570 करोड़ रियल एस्टेट, सर्वर, डेटा सेंटर और अन्य इंफ्रास्ट्रक्चर पर खर्च किए। कंपनी का ऑर्डर बैकलॉग तिमाही आधार पर लगभग दोगुना होकर $46 हजार करोड़ से ज्यादा हो गया है।

Nepal-India Relations: भारत के इस फैसले से फीकी हो जाएगी नेपाल के बालेन शाह की चाय! 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।