सरकार ने लिया स्टील प्रोडक्ट्स एक्सपोर्ट ड्यूटी हटाने का फैसला, जानिए क्या है दिग्गज ब्रोकरेज फर्मों की राय

Brokerage Views on Steel Sector- स्टील सेक्टर पर जारी अपनी रिपोर्ट में सीएलएसए ने कहा है कि इंपोर्ट और एक्सपोर्ट के मुकाबले प्रीमियम पर घरेलू कीमतें मिल रही है

अपडेटेड Nov 21, 2022 पर 11:34 AM
सिटी ने स्टील सेक्टर पर अपनी राय देते हुए कहा है कि एक्सपोर्ट ड्यूटी हटाने से इंडस्ट्री में रिकवरी की उम्मीद है।

Brokerage Views on Steel Sector-  सरकार ने स्टील प्रोडक्ट पर 15% एक्सपोर्ट ड्यूटी खत्म की है। 22 मई को स्टील समेत कई प्रोडक्ट पर ड्यूटी लगाई थी। आयरन ओर और पैलेट्स पर 45% एक्सपोर्ट ड्यूटी खत्म की है। आयरन ओर और पैलेट्स पर 45% एक्सपोर्ट ड्यूटी भी खत्म करने का फैसला किया है। कोकिंक कोल, फेरो निकेल पर फिर 2.5% इंपोर्ट ड्यूटी लगी। कोक और समी कोक पर इंपोर्ट ड्यूटी 5% लगाई गई। स्टील पर एक्सपोर्ट ड्यूटी घटने के बाद आज स्टील शेयरों पर बाजार का फोकस रहेगा।  कई ब्रोकरेज फर्मों ने ड्यूटी हटने के बाद स्टील सेक्टर पर रिपोर्ट जारी की है। आइए डालते है एक नजर कि इस खबर के बाद क्या है स्टील सेक्टर पर ब्रोकरेज हाउस की राय ।

CLSA

स्टील सेक्टर पर जारी अपनी रिपोर्ट में सीएलएसए ने कहा है कि इंपोर्ट और एक्सपोर्ट के मुकाबले प्रीमियम पर घरेलू कीमतें मिल रही है। ड्यूटी घटने से स्टील की कीमतें बढ़ने की उम्मीद नहीं है। आयरन ओर और पैलेट्स के लिए ड्यूटी हटना इस सेक्टर के लिए पॉजिटिव है। हालांकि चीन में राहत पैकेज से स्टील सेक्टर के लिए चुनौतियां बढ़ेगी।


Nomura

नोमुरा ने स्टील सेक्टर पर जारी अपनी रिपोर्ट में कहा है कि एक्सपोर्ट ड्यूटी से स्टील कंपनियों को हल्का फायदा मिल सकता है। FY24 के लिए JSW Steel का EPS में 5% की बढ़ोतरी संभव है। ड्यूटी हटने से इन्वेंट्री बढ़ने को जोखिम कम हुआ है और उत्पान में बढ़ोतरी होगी। एक्सपोर्ट ड्यूटी घटने से स्टील कीमतों में कटौती की उम्मीद नहीं है।

JP Morgan

एक्सपोर्ट ड्यूटी को हटाना इंडस्ट्री के लिए पॉजिटिव है। पिछले 18 महीने में भारत पहली बार स्टील के नेट इंपोर्टर रहा है। ड्यूटी हटने से छोटी अवधि में अर्निंग्स पर कोई असर नहीं होगा।

Citi

सिटी ने स्टील सेक्टर पर अपनी राय देते हुए कहा है कि एक्सपोर्ट ड्यूटी हटाने से इंडस्ट्री में रिकवरी की उम्मीद है। ड्यूटी हटने से छोटी अवधि में घरेलू स्तर पर कीमतों पर बड़ा असर नहीं होगा। ऐसे में सिटी ने Tata Steel में HOLD करने की राय देते हुए इसके लिए 95 रुपये प्रति शेयर का लक्ष्य दिया है जबकि JSW Steel पर Underperform की रेटिंग बनाए रखते हुए इसके लिए 385 रुपये प्रति शेयर का लक्ष्य दिया है।

(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।