Brokerage Views on Steel Sector- सरकार ने स्टील प्रोडक्ट पर 15% एक्सपोर्ट ड्यूटी खत्म की है। 22 मई को स्टील समेत कई प्रोडक्ट पर ड्यूटी लगाई थी। आयरन ओर और पैलेट्स पर 45% एक्सपोर्ट ड्यूटी खत्म की है। आयरन ओर और पैलेट्स पर 45% एक्सपोर्ट ड्यूटी भी खत्म करने का फैसला किया है। कोकिंक कोल, फेरो निकेल पर फिर 2.5% इंपोर्ट ड्यूटी लगी। कोक और समी कोक पर इंपोर्ट ड्यूटी 5% लगाई गई। स्टील पर एक्सपोर्ट ड्यूटी घटने के बाद आज स्टील शेयरों पर बाजार का फोकस रहेगा। कई ब्रोकरेज फर्मों ने ड्यूटी हटने के बाद स्टील सेक्टर पर रिपोर्ट जारी की है। आइए डालते है एक नजर कि इस खबर के बाद क्या है स्टील सेक्टर पर ब्रोकरेज हाउस की राय ।
