वेस्ट एशिया संकट के बीच एयरलाइंस की मदद के लिए और कदम उठा सकती है सरकार - सूत्र

सूत्रों के हवाले मिली जानकारी के मुताबिक एयरलाइंस को राहत के लिए सरकार और कदम उठा सकती है। वेस्ट एशिया संकट के बीच राहत के लिए ये कदम उठाए जा सकते हैं। इसके लिए ATF पर ज्यादा VAT वाले राज्यों से बातचीत जारी है

अपडेटेड Apr 22, 2026 पर 1:36 PM
Story continues below Advertisement
सूत्रों के मुताबिक कई देशों के साथ Bilateral एयर सर्विसेज एग्रीमेंट्स की समीक्षा की जाएगी

West Asia Crisis : पश्चिम एशिया संकट के बाद महंगे ATF से जूझ रही एयरलाइंस को थोड़ी राहत मिल सकती है। CNBC-आवाज़ की EXCLUSIVE खबर के मुताबिक सरकार ATF पर वैट घटा सकती है। इसके लिए राज्य सरकारों से बातचीत कर रही है। सूत्रों के हवाले मिली जानकारी के मुताबिक एयरलाइंस को राहत के लिए सरकार और कदम उठा सकती है। वेस्ट एशिया संकट के बीच राहत के लिए ये कदम उठाए जा सकते हैं। इसके लिए ATF पर ज्यादा VAT वाले राज्यों से बातचीत जारी है।

सूत्रों के मुताबिक दिल्ली,तमिलनाडु महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल से इस मुद्दे पर चर्चा संभव है। दिल्ली और मुंबई एयरपोर्ट पर VAT कटौती पर विचार किया जा सकता है। दिल्ली में 25%, तमिलनाडु 29% और मुंबई पर 18% VAT लागू है। सूत्रों के मुताबिक VAT में कटौती अस्थायी या स्थायी हो सकती है।

नए एयर रूट्स की समीक्षा होगी।

सूत्रों के मुताबिक कई देशों के साथ Bilateral एयर सर्विसेज एग्रीमेंट्स की समीक्षा की जाएगी। ECLGS स्कीम (Emergency Credit Line Guarantee Scheme) को कैबिनेट की मंजूरी का इंतजार है। परमानेंट या सीमित समय( 3 महीने) के लिए VAT घटाने पर बातचीत हो रही है।


बताते चलें कि पश्चिम एशिया में जारी संकट के कारण ग्लोबल एविएशन ऑपरेशन में आ रही चुनौतियों को देखते हुए भारत सरकार ने इससे पहले भी भारतीय एयरलाइंस को बड़ी राहत देने की घोषणा की थी। इसके तहत सिविल एविएशन मिनिस्ट्री ने घरेलू एयरलाइंस के लिए देश के तमाम हवाई अड्डों पर लैंडिंग और पार्किंग शुल्क में 25 फीसदी की कटौती करने का फैसला लिया था। यह कटौती अगले तीन महीनों के लिए लागू रहेगी। इससे घरेलू एयरलाइंस को करीब 400 करोड़ रुपए की राहत मिलने की उम्मीद है।

गौरतलब है कि ईरान-अमेरिका-इजराइल युद्ध शुरू होने के बाद से भारत और पश्चिम एशिया के बीच उड़ान संचालन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। अब तक भारतीय विमानन कंपनियों की 10,000 से ज्‍यादा फ्लाइट रद्द की जा चुकी हैं।

एयरलाइन  शेयरों पर एक नजर

एविएशन शेयरों की बात करें तो इंडिगो (Interglobe Aviation) के शेयर फिलहाल 12.10 रुपए यानी 0.26 फीसदी की गिरावट के साथ 4680 रुपए के आसपास दिख रहे है। आज का इसका दिन का हाई 4,713.30 रुपए और दिन का लो 4,625 रुपए है। स्टॉक का 52 वीक हाई 6,232.50 रुपए और 52 वीक लो 3,895.20 रुपए है। 1 हफ्ते में ये शेयर 0.95 फीसदी बढ़ा है। वहीं, 1 महीने में इसमें 12.86 फीसदी की तेजी आई है। 3 महीने में ये शेयर 4.62 फीसदी गिरा है। वहीं, 1 साल में इसमें 15.41 फीसदी गिरावट देखने को मिली है। वहीं, 3 साल में इसने 135.38 फीसदी रिटर्न दिया है।

स्पाइस जेट की बात करें तो फिलहाल ये शेयर 0.69 रुपए यानी 4.95 फीसदी की बढ़त के साथ 14.62 रुपए पर नजर आ रहा है। आज का इसका दिन का हाई 14.62 रुपए और दिन का लो 13.97 रुपए है। 1 हफ्ते में ये शेयर 8.54 फीसदी और 1 महीने में 8.54 फीसदी भागा है। वहीं, 1 साल में इसमें 70.64 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।