West Asia Crisis : पश्चिम एशिया संकट के बाद महंगे ATF से जूझ रही एयरलाइंस को थोड़ी राहत मिल सकती है। CNBC-आवाज़ की EXCLUSIVE खबर के मुताबिक सरकार ATF पर वैट घटा सकती है। इसके लिए राज्य सरकारों से बातचीत कर रही है। सूत्रों के हवाले मिली जानकारी के मुताबिक एयरलाइंस को राहत के लिए सरकार और कदम उठा सकती है। वेस्ट एशिया संकट के बीच राहत के लिए ये कदम उठाए जा सकते हैं। इसके लिए ATF पर ज्यादा VAT वाले राज्यों से बातचीत जारी है।
