Stocks to Buy: ब्रोकरेज हाउस तीन सरकारी कंपनियों के शेयरों पर काफी बुलिश नजर आ रहे हैं। Goldman Sachs, ICICI Securities और Choice Institutional Equities ने इन स्टॉक्स पर 'Buy' रेटिंग बरकरार रखी है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, मजबूत ऑर्डर बुक प्रोडक्शन बढ़ने की उम्मीद और बेहतर कमाई के दम पर इन शेयरों में 24% से 54% तक की तेजी देखने को मिल सकती है।
Choice Institutional Equities ने सरकारी माइनिंग कंपनी NMDC Ltd पर कवरेज की शुरुआत 'Buy' रेटिंग के साथ की है। ब्रोकरेज ने शेयर का टारगेट प्राइस 107 रुपये तय किया है, जो मौजूदा भाव 85.96 रुपये के मुकाबले करीब 24.5% की संभावित तेजी दिखाता है। ब्रोकरेज का मानना है कि भारत में इंफ्रास्ट्रक्चर और स्टील की बढ़ती मांग से कंपनी को बड़ा फायदा मिलेगा।
ब्रोकरेज के मुताबिक, NMDC अगले कुछ वर्षों में उत्पादन क्षमता बढ़ाने, लागत घटाने और नए प्रोजेक्ट्स के दम पर मजबूत ग्रोथ दर्ज कर सकती है। छत्तीसगढ़ और कर्नाटक में नए आयरन ओर ब्लॉक, स्लरी पाइपलाइन, स्टील प्लांट और अन्य विस्तार परियोजनाएं कंपनी की कमाई और मार्जिन को लंबे समय तक सहारा दे सकती हैं।
गोल्डमैन सैक्स ने सरकारी डिफेंस कंपनी Hindustan Aeronautics (HAL) की रेटिंग 'Neutral' से बढ़ाकर 'Buy' कर दी है। ब्रोकरेज ने शेयर का टारगेट प्राइस 5,545 रुपये से बढ़ाकर 5,870 रुपये कर दिया है। यह गुरुवार की 6.22% तेजी के बाद करीब 19% अपसाइड दिखाता है। ब्रोकरेज का मानना है कि पिछले करीब दो वर्षों से कंपनी पर बने एग्जीक्यूशन जोखिम अब कम होने लगे हैं।
गोल्डमैन सैक्स ने वित्त वर्ष 2027 और 2028 के रेवेन्यू अनुमान क्रमश: 9% और 23% बढ़ाए हैं। ब्रोकरेज के मुताबिक, Tejas Mk1A के अलावा HTT-40 ट्रेनर एयरक्राफ्ट, प्रचंड लाइट कॉम्बैट हेलिकॉप्टर और Su-30 की डिलीवरी से कंपनी की कमाई को बड़ा सहारा मिलेगा। साथ ही GE Aerospace से F404 इंजन की सप्लाई तेज होने से डिलीवरी में आ रही बड़ी रुकावट भी दूर होने की उम्मीद है।
ICICI Securities ने सरकारी तेल और गैस कंपनी Oil and Natural Gas Corporation (ONGC) पर 'Buy' रेटिंग बरकरार रखी है। ब्रोकरेज ने शेयर का टारगेट प्राइस 365 रुपये रखा है, जो मौजूदा भाव 237.24 रुपये के मुकाबले करीब 54% की संभावित तेजी दिखाता है। ब्रोकरेज का मानना है कि पहली तिमाही के मजबूत नतीजे और कम लागत से कंपनी की कमाई को सहारा मिलेगा।
ब्रोकरेज के मुताबिक, FY27 और FY28 में उत्पादन बढ़ना ONGC के लिए सबसे बड़ा ट्रिगर होगा। मुंबई हाई, KG-डीडब्ल्यूएन और अन्य अपस्ट्रीम प्रोजेक्ट्स से उत्पादन बढ़ने की उम्मीद है। वहीं, कम ऑपरेटिंग लागत और कच्चे तेल की अनुकूल कीमतें भी आने वाले समय में कंपनी के मार्जिन और मुनाफे को मजबूत बनाए रख सकती हैं।
Disclaimer: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।