GPT Infraprojects Share Price: इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर की कंपनी GPT Infraprojects के शेयरों में 18 सितंबर को जोरदार तेजी देखने को मिली। शेयर इंट्राडे में 9 फीसदी की छलांग लगाता नजर आया, जिससे लगातार दूसरे सेशन में भी बढ़त जारी रहने के संकेत मिले। GPT Infraprojects के शेयर ₹113.15 के पिछले क्लोजिंग भाव के मुकाबले ₹119 पर खुले और 9% बढ़कर ₹123.35 के इंट्राडे हाई पर पहुंच गए। पिछले सेशन में शेयर में 2% की बढ़त हुई थी।
