Groww Shares: FY28 तक 67% उछल सकता हैं ग्रो के शेयर, मोतीलाल ओसवाल ने दिया बड़ा टारगेट

Groww Shares: ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल (Motilal Oswal) ने डिस्काउंट ब्रोकिंग प्लेटफॉर्म Groww की पैरेंट कंपनी बिलियन ब्रेन्स गैराज वेंचर्स को लेकर एक रिपोर्ट जारी की है। मोतीलाल ओसवाल ने इस शेयर को “Buy” रेटिंग के साथ कवर करना शुरू किया है और बेस केस में इसके लिए 185 रुपये का टारगेट प्राइस तय किया है

अपडेटेड Jan 06, 2026 पर 12:19 PM
Story continues below Advertisement
मोतीलाल ओसवाल ने अपने बुल केस में Groww के शेयर का टारगेट FY28 तक 260 रुपये बताया है

Groww Shares: ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल (Motilal Oswal) ने डिस्काउंट ब्रोकिंग प्लेटफॉर्म Groww की पैरेंट कंपनी बिलियन ब्रेन्स गैराज वेंचर्स को लेकर एक रिपोर्ट जारी की है। मोतीलाल ओसवाल ने इस शेयर को “Buy” रेटिंग के साथ कवर करना शुरू किया है और बेस केस में इसके लिए 185 रुपये का टारगेट प्राइस तय किया है। यह इस शेयर में मौजूदा स्तरों से करीब 19 फीसदी की संभावित तेजी का अनुमान है।

मोतीलाल ओसवाल ने अपने बुल केस में Groww के शेयर का टारगेट FY28 तक 260 रुपये बताया है। यह सोमवार के क्लोजिंग प्राइस के मुकाबले करीब 67 फीसदी की संभावित तेजी को दिखाता है। ब्रोकरेज का मानना है कि आने वाले सालों में Groww की कमाई और मार्जिन में तेज सुधार इस वैल्यूएशन को सपोर्ट कर सकता है।

चार साल में बना सबसे बड़ा रिटेल ब्रोकिंग प्लेटफॉर्म

ब्रोकरेज रिपोर्ट के मुताबिक, Groww ने लॉन्च के सिर्फ चार साल के भीतर एक्टिव क्लाइंट्स के आधार पर देश का सबसे बड़ा रिटेल ब्रोकिंग प्लेटफॉर्म बनने का मुकाम हासिल कर लिया है। नवंबर में Groww की मार्केट हिस्सेदारी 26.8 फीसदी रही, जो दूसरे सबसे बड़ी कंपनी से करीब 9 फीसदी ज्यादा है।


ब्रोकिंग से आगे, फुल-स्टैक इन्वेस्टमेंट प्लेटफॉर्म

Groww अब केवल ब्रोकिंग तक सीमित नहीं है, बल्कि कमोडिटीज, म्यूचुअल फंड्स और वेल्थ मैनेजमेंट जैसे कई सेगमेंट्स में अपनी मौजूदगी बढ़ा चुका है। मोतीलाल ओसवाल के अनुसार, कंपनी सोच-समझकर नए ग्रोथ लीवर्स तैयार कर रही है ताकि रेवेन्यू के स्रोतों में विविधता लाई जा सके और कमाई की गुणवत्ता बेहतर हो।

ब्रोकरेज का कहना है कि मार्जिन ट्रेडिंग फैसिलिटी (MTF), तेजी से बढ़ता कमोडिटी बिजनेस और वेल्थ मैनेजमेंट में एंट्री से Groww की निर्भरता उतार-चढ़ाव वाले ब्रोकिंग रेवेन्यू पर कम होगी। इसके चलते FY28 तक ब्रोकिंग सेगमेंट का रेवेन्यू योगदान घटकर 67 फीसदी रहने की संभावना है, जो फिलहाल करीब 85 फीसदी है।

मार्जिन और कमाई में तेज सुधार की उम्मीद

मोतीलाल ओसवाल को उम्मीद है कि जैसे-जैसे नए बिजनेस से रेवेन्यू बढ़ेगा और फिक्स्ड कॉस्ट्स लगभग स्थिर रहेंगे, Groww का EBITDA मार्जिन मौजूदा 59 फीसदी से बढ़कर FY28 तक करीब 66 फीसदी तक पहुंच सकता है।

ब्रोकरेज का अनुमान है कि FY25 से FY28 के बीच Groww की रेवेन्यू ग्रोथ करीब 25 फीसदी CAGR रह सकती है, जबकि EBITDA और प्रॉफिट आफ्टर टैक्स (PAT) में लगभग 30 फीसदी CAGR की वृद्धि हो सकती है।

वैल्यूएशन और ग्लोबल पीयर से तुलना

मोतीलाल ओसवाल ने कहा कि उसने बेस केस में ग्रो का वैल्यूएशन उसकी वित्त वर्ष की अनुमानित कमाई के 28 गुना पी/ई पर लगाया है। इस केस में ग्रो का टारगेट प्राइस 185 रुपये रखा गया है, जो इसकी अमेरिकी समकक्ष कंपनी रॉबिनहुड की तुलना में करीब 30 फीसदी का डिस्काउंट दिखाता है।

वहीं बुल केस में, मोतीलाल ओसवाल ने ऑपरेटिंग रेवेन्यू CAGR को 33 फीसदी और EBITDA CAGR को 36 फीसदी मानते हुए 68 फीसदी EBITDA मार्जिन का अनुमान लगाया है, जो शेयर के लिए ज्यादा ऊंचा टारगेट जस्टिफाई करता है।

दूसरी ‘Buy’ रेटिंग, लेकिन अभी भी हाई से नीचे

Groww के शेयरों को यह मिली दूसरी “Buy” रेटिंग मिली है। इससे पहले पिछले महीने Jefferies ने भी कंपनी पर कवरेज शुरू किया था। सोमवार को Groww का शेयर ₹155 पर लगभग स्थिर बंद हुआ। फिलहाल यह शेयर अपने 100 रुपये के आईपीओ प्राइस से करीब 55 फीसदी ऊपर कारोबार कर रहा है। हालांकि अपने पोस्ट-लिस्टिंग हाई 193 रुपये से यह शेयर अभी भी लगभग 20 फीसदी नीचे ट्रेड कर रहा है।

यह भी पढ़ें- Global Market: वॉल स्ट्रीट ने वेनेजुएला के झटके को किया नजरअंदाज, डाओ जोंस ने बनाया रिकॉर्ड, एशियाई बाजारों में तेजी

डिस्क्लेमरः Moneycontrol पर एक्सपर्ट्स/ब्रोकरेज फर्म्स की ओर से दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह उनके अपने होते हैं, न कि वेबसाइट और उसके मैनेजमेंट के। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई भी निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।