Get App

GTPL Hathway के शेयरों में जमकर बिकवाली, कमजोर तिमाही नतीजों के बाद 10% टूटे शेयर

GTPL Hathway को मार्च तिमाही में 12.4 करोड़ रुपये का कंसोलिडेटेड घाटा हुआ है। एक साल पहले की इसी अवधि में कंपनी को 52.2 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट हुआ था। हालांकि इस तिमाही में राजस्व सालाना आधार पर 13 फीसदी बढ़कर 7,017 करोड़ रुपये रहा

Curated By: Shubham Thakurअपडेटेड Apr 17, 2023 पर 2:57 PM
GTPL Hathway के शेयरों में जमकर बिकवाली, कमजोर तिमाही नतीजों के बाद 10% टूटे शेयर
भारत की सबसे बड़ी डिजिटल केबल टीवी सर्विस प्रोवाइड करने वाली कंपनी GTPL Hathway के शेयरों में आज जमकर बिकवाली हो रही है।

GTPL Hathway Share Price : भारत की सबसे बड़ी डिजिटल केबल टीवी सर्विस प्रोवाइड करने वाली कंपनी GTPL Hathway के शेयरों में आज जमकर बिकवाली हो रही है। इस समय यह स्टॉक NSE पर लगभग 10 फीसदी की गिरावट के साथ 101.80 रुपये प्रति शेयर के भाव पर ट्रेड कर रहा है। दरअसल, चौथी तिमाही में कंपनी के नतीजे कमजोर रहे हैं, जिसके चलते यह गिरावट देखने को मिली है। कंपनी का दावा है कि वजह डिजिटल केबल टीवी सेवाएं सर्विस उपलब्ध कराने वाली भारत की सबसे बड़ी MSO है। और साथ ही भारत में छठी सबसे बड़ी प्राइवेट वायरलाइन ब्रॉडबैंड सर्विस प्रोवाइडर है।

चौथी तिमाही में कमजोर रहे नतीजे

कंपनी को मार्च तिमाही में 12.4 करोड़ रुपये का कंसोलिडेटेड घाटा हुआ है। एक साल पहले की इसी अवधि में कंपनी को 52.2 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट हुआ था। हालांकि इस तिमाही में राजस्व सालाना आधार पर 13 फीसदी बढ़कर 7,017 करोड़ रुपये रहा।

तिमाही आधार पर, केबल टीवी बिजनेस से इसके राजस्व में मामूली गिरावट आई है, लेकिन अन्य बिक्री ने कुल बिक्री में वृद्धि हुई है। GTPL Hathway का ऑपरेटिंग मार्जिन मार्च तिमाही में 15.9 प्रतिशत पर आ गया, जो पिछली तिमाही में 18.6 प्रतिशत और एक साल पहले की तिमाही में 22.3 प्रतिशत था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें