Get App

Prabhudas Lilladher के 3 एफएंडओ कॉल्स निवेशकों को करेंगे मालामाल, Gujarat Gas का सस्ता ऑप्शन देगा बड़ा मुनाफा

NIFTY में 22000, 22100 और 22200 के लेवल्स पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स एक्टिव दिखाई दिये। जबकि निफ्टी में 21900, 21800 और 21700 के स्तरों पर सबसे ज्यादा पुट राइटर्स एक्टिव दिखाई दिये। निफ्टी बैंक में 46000, 46200 और 46500 के स्तर पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स एक्टिव दिखाई दिये। वहीं NIFTY BANK में 46000, 45800 और 45500 के स्तर पर सबसे ज्यादा पुट राइटर्स एक्टिव नजर आये

Curated By: Sunil Guptaअपडेटेड Feb 06, 2024 पर 2:18 PM
Prabhudas Lilladher के 3 एफएंडओ कॉल्स निवेशकों को करेंगे मालामाल, Gujarat Gas का सस्ता ऑप्शन देगा बड़ा मुनाफा
Gujarat Gas पर Prabhudas Lilladher की शिल्पा राउत ने 620 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने की सलाह दी है

सेंसेक्स फिलहाल 433 अंक चढ़कर कारोबार कर रहा है। निफ्टी 143 अंक ऊपर कारोबार करता नजर आ रहा है। आज सेंसेक्स में मारुति सुजुकी, एचसीएल टेक्नोलॉजी, इंफोसिस और भारती एयरटेल हरे निशान में नजर आये। आज निफ्टी में इंफोसिस, यूपीएल, टीसीएस,आईसीआईसीआई बैंक के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में कारोबार करते हुए दिखाई दिये। जबकि पावर ग्रिड , बजाज फिनसर्व, ब्रिटानिया, सिप्ला, इंडसइंड बैंक और अपोलो हॉस्पिटल निफ्टी में लाल निशान में कारोबार करते दिखे। एफएंडओ की बात करें तो मेट्रोपोलिस हेल्थ, पेट्रोनेट एलएनजी, बायोकॉन, जायडस लाइफ, इप्का लैब्स और एचडीएफसी लाइफ के शेयर भी बढ़त के साथ हरे निशान में कारोबार करते हुए दिखाई दिये। इस बीच आज Prabhudas Lilladher की शिल्पा राउत ने हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ के फ्यूचर एक्सप्रेस में शानदार एफएंडओ कॉल्स बताये। उन्होंने इस दौरान कमाई के लिए एक सस्ता ऑप्शन भी सुझाया। जानते हैं उनके दमदार कॉल्स-

Nifty 50 Update: निफ्टी और बैंक निफ्टी पर राइटर्स की रेंज

आज दोपहर के दौरान NIFTY पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 21900, 22000 और 22100 के लेवल्स पर एक्टिव दिखाई दिये। जबकि निफ्टी में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 21800, 21700 और 21600 के स्तरों पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं बैंक निफ्टी की बात करें तो निफ्टी बैंक में सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 45700, 45800 और 46000 के स्तर पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं NIFTY BANK में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 45600, 45500 और 45400 के स्तर पर नजर आये।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें