Gujarat Kidney and Super Speciality IPO News: गुजरात किडनी एंड सुपर स्पेशियलिटी (Gujarat Kidney and Super Speciality) ने अधिग्रहण और विस्तार के लिए इनीशियल पब्लिक इश्यू (IPO) के माध्यम से धन जुटाने के लिए सेबी (SEBI) के पास प्रारंभिक दस्तावेज दाखिल किए हैं। आईपीओ में केवल 2.2 करोड़ इक्विटी शेयरों के नए इश्यू शामिल होंगे। जिसमें कोई ऑफर फॉर सेल नहीं होगा। इसलिए, 28 मार्च को दाखिल डीआरएचपी के अनुसार, आईपीओ से होने वाली पूरी आय कंपनी को मिलेगी। गुजरात स्थित हेल्थकेयर कंपनी के पास 250 बेड की ऑपरेटिंग क्षमता वाले छह मध्यम आकार के मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल और तीन फॉर्मेसी है।
