Get App

Defense Stock: रॉकेट बन सकता है ये सरकारी डिफेंस शेयर! नोमुरा, CLSA जैसी दिग्गज ब्रोकरेज ने दिया इतने का टारगेट

Defense Stock: इस सरकारी डिफेंस कंपनी के सितंबर तिमाही के नतीजों में ऑपरेटिंग मार्जिन पर जरूर दबाव दिखा है, लेकिन मजबूत ऑर्डर बुक और कैश बैलेंस ने निवेशकों का भरोसा बनाए रखा है। HSBC ने ₹6,350 और नोमुरा ने ₹6,314 का टारगेट दिया है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि FY27 के अंत तक LCA Mk1A विमानों की डिलीवरी शुरू होना और GE इंजन डील इस शेयर के लिए बड़े ट्रिगर साबित होंगे

Abhishek Guptaअपडेटेड Nov 13, 2026 पर 11:10 AM
Defense Stock: रॉकेट बन सकता है ये सरकारी डिफेंस शेयर! नोमुरा, CLSA जैसी दिग्गज ब्रोकरेज ने दिया इतने का टारगेट
Q2FY27 में कंपनी की आय अनुमान से बेहतर रही और मुनाफा उम्मीदों के मुताबिक रहा

HAL Share Price Target: सरकारी डिफेंस कंपनी हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) के शेयर आज, शुक्रवार 13 नवंबर को सपाट कारोबार करते नजर आए। ब्रोकरेज फर्म्स ने कंपनी के सितंबर तिमाही (Q2FY27) के नतीजों का आकलन किया है, जिसमें ऑपरेटिंग फ्रंट पर कुछ सुस्ती देखने को मिली है।

वैसे कंपनी की आय अनुमान से बेहतर रही और मुनाफा उम्मीदों के मुताबिक रहा, लेकिन EBITDA और मार्जिन अनुमान से थोड़े कम रहे। इसके बावजूद, पहली छमाही में कंपनी का प्रदर्शन इसके पूरे साल के गाइडेंस के अनुरूप बना हुआ है।

ब्रोकरेज हाउस का नजरिया: किसने दिया कितना टारगेट?

दिग्गज ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म्स ने एग्जीक्यूशन से जुड़ी चुनौतियों के बावजूद HAL पर अपना भरोसा कायम रखा है और इसे डिफेंस सेक्टर का एक मजबूत खिलाड़ी बताया है:

सब समाचार

+ और भी पढ़ें