Get App

स्टॉक मार्केट ने ईरान युद्ध का झटका झेल लिया, या अभी आएगी और गिरावट? जानिए एक्सपर्ट्स से

ईरान तनाव और तेल की तेजी के बीच सवाल बड़ा है, क्या शेयर बाजार ने झटका झेल लिया या गिरावट अभी बाकी है? जानिए इस एक्सपर्ट्स की राय क्या है और अब निवेशकों को क्या करना चाहिए।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड Apr 13, 2026 पर 8:39 PM
स्टॉक मार्केट ने ईरान युद्ध का झटका झेल लिया, या अभी आएगी और गिरावट? जानिए एक्सपर्ट्स से
फिलहाल ऑयल मार्केटिंग कंपनियां पेट्रोल पर ₹21 प्रति लीटर और डीजल पर ₹28 प्रति लीटर का नुकसान उठा रही हैं।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी नौसेना को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज की नाकेबंदी का आदेश दिया है। ट्रंप ने यह फैसला अमेरिका और ईरान के बीच हालिया बातचीत बेनतीजा रहने की वजह से लिया। इसके चलते शेयर बाजार में गिरावट और कच्चे तेल में तेजी का ट्रेंड दिखा। सोमवार को निफ्टी 0.86% की गिरावट के साथ 23,843 पर बंद हुआ। अमेरिकी शेयर बाजार भी लाल निशान में खुले। वहीं, तेल का दाम 9% तक चढ़ गया।

ब्रेंट क्रूड की कीमत बढ़कर $102-103 प्रति बैरल पहुंच गई है। यह 2025 के औसत $70 के मुकाबले करीब 45% ज्यादा है। इससे दुनियाभर में महंगाई की चिंता भी बढ़ गई है। आइए जानते हैं कि इसका भारत पर क्या असर पड़ सकता है।

तेल की कीमतों में उछाल का असर

The Wealth Company के अक्षय चिंचलकर के मुताबिक, ट्रंप के नाकाबंदी वाले फैसले से तेल की सप्लाई पर दबाव बढ़ेगा। इसका असर पहले ही दिखने लगा है और ब्रेंट $100 के ऊपर पहुंच गया है। हालांकि उनका कहना है कि अभी तक बाजार पर इसका असर उतना गंभीर नहीं है, जितना पहले अंदाजा लगाया जा रहा था। भारत में रुपये पर दबाव दिखा है और यह 93 के नीचे ट्रेड कर रहा है। 10 साल की बॉन्ड यील्ड बढ़ी जरूर है, लेकिन अभी 7% के अहम स्तर को पार नहीं कर पाई है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें