Get App

Stock Market: लगातार 7वें हफ्ते जारी रहा बाजार में तेजी का हैट्रिक, रुपये में भी दिखा सुधार

15 दिसंबर को खत्म हुए हफ्ते में सेंसेक्स 1,658.15 अंक यानी 2.37 फीसदी की बढ़त के साथ 71,605.76 के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंचने के बाद 71,483.75 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 487.3 अंक यानी 2.32 फीसदी की बढ़त के साथ 21,456.70 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी ने 21,492.30 का नया हाई भी हिट किया था। सप्ताह के दौरान दोनों बेंचमार्क इंडेक्स में 6.5 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 16, 2023 पर 10:34 AM
Stock Market: लगातार 7वें हफ्ते जारी रहा बाजार में तेजी का हैट्रिक, रुपये में भी दिखा सुधार
सेक्टोरल फ्रंट पर देखें तो बीते हफ्ते निफ्टी आईटी इंडेक्स 7 फीसदी की बढ़त लेकर बंद हुआ।

15 दिसंबर को खत्म हुए हफ्ते में भारतीय बाजार नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा और इसने लगातार 7वें हफ्ते तेजी का सिलसिला जारी रखा। ऐसा 3 साल में पहली बार रहा जब इक्विटी मार्केट में 7वें हफ्ते तक लगातार तेजी का हैट्रिक लगा है। दरअसल, अच्छे ग्लोबल संकेतों, फेड के नरम रुख, एफआईआई की खरीदारी, बैहतर मैक्रो डेटा ने बाजार सपोर्ट दिया।  जिसके चलते बीते हफ्ते सेंसेक्स 1,658.15 अंक यानी 2.37 फीसदी की बढ़त के साथ 71,605.76 के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंचने के बाद 71,483.75 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 487.3 अंक यानी 2.32 फीसदी की बढ़त के साथ 21,456.70 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी ने 21,492.30 का नया हाई भी हिट किया था। सप्ताह के दौरान दोनों बेंचमार्क इंडेक्स में 6.5 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली।

बीएसई का मिडकैप इंडेक्स बीते हफ्ते 11.5 फीसदी की बढ़त लेकर 36,421.02 के रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ। Gujarat Fluorochemicals, Steel Authority of India, GMR Airports Infrastructure, Persistent Systems, MphasiS, Union Bank of India, Solar Industries India और Vodafone Idea मिडकैप इंडेक्स के टॉप गेनर रहें। वहीं दूसरी तरफ PI Industries, Vedant Fashions, Delhivery, Torrent Power, Max Financial Services, JSW Energy, PB Fintech और Crompton Greaves Consumer Electrical टॉप लूजर रहा।

वहीं बीएसई का लॉर्जकैप इंडेक्स 11 फीसदी की बढ़त लेकर बंद हुआ। Info Edge India, HCL Technologies, DLF, LTIMindtree, Bandhan Bank, Hindalco Industries, NTPC, UltraTech Cement लॉर्जकैप इंडेक्स के टॉप गेनर रहें। वहीं दूसरी तरफ Adani Total Gas, Adani Energy Solutions, One 97 Communications (Paytm), Bharat Petroleum Corporation और ICICI Prudential Life Insurance Company टॉप लूजर रहा।

15 दिसंबर को खत्म हुए हफ्ते में बीएसई का स्मॉलकैप इंडेक्स 9.7 फीसदी की बढ़त लेकर बंद हुआ। GTL Infrastructure, Coffee Day Enterprises, PTC India Financial Services, Mangalam Cement, Wockhardt, Inox Green Energy Services, Housing & Urban Development Corporation, Onward Technologies, Vikas WSP, Sandur Manganese and Iron Ores and Kiri Industries में 20-35 फीसदी की बढ़त लेकर बंद हुआ।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें