BTST/STBT Calls: आज 29 जनवरी को सेंसेक्स, निफ्टी दिन के ऊपरी स्तर पर बंद हुए। सेंसेक्स 632 प्वाइंट चढ़कर 76 हजार 533 पर बंद हुआ। निफ्टी 206 प्वाइंट चढ़कर 23 हजार 163 पर बंद हुआ। आज FMCG को छोड़ सभी सेक्टर इंडेक्स बढ़त पर बंद होने में कामयाब रहे। वहीं मिडकैप, स्मॉलकैप शेयरों में शानदार तेजी नजर आई। सेंसेक्स के 30 में से 24 शेयरों में खरीदारी नजर आई। निफ्टी के 50 में से 40 शेयरों में तेजी देखने को मिली। निफ्टी बैंक के 12 में से 10 शेयरों में खरीदारी नजर आई। ऐसे में बाजार बंद होने से पहले एक्सपर्ट्स ने निवेशकों और ट्रेडर्स के लिए BTST और STBT कॉल्स सुझाये। एक्सपर्ट्स का कहना है कि इनमें ट्रेड लेकर अच्छी कमाई की जा सकती है। जानते हैं स्टॉक्स के नाम और टारगेट प्राइस-
