Catalyst Wealth के 3 एफएंडओ कॉल्स निवेशकों को करेंगे मालामाल, HCL Tech का सस्ता ऑप्शन देगा तगड़ा मुनाफा

NIFTY में 24350, 24400 और 24500 के लेवल्स पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स एक्टिव दिखाई दिये। जबकि निफ्टी में 24300, 24200 और 24100 के स्तरों पर सबसे ज्यादा पुट राइटर्स एक्टिव दिखाई दिये। निफ्टी बैंक में 53000, 53100 और 53300 के स्तर पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स एक्टिव दिखाई दिये। वहीं NIFTY BANK में 52900, 52800 और 52500 के स्तर पर सबसे ज्यादा पुट राइटर्स एक्टिव नजर आये

अपडेटेड Jul 04, 2024 पर 2:37 PM
HCL Tech पर Catalyst Wealth के प्रशांत सावंत ने 1520 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने की सलाह दी है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    बाजार में मजबूती के बीच सेंसेक्स और निफ्टी फिलहाल तेजी के साथ हरे निशान में कारोबार करते नजर आये। एफएंडओ सेटअप की बात करें तो आज बाजार में रैमको सीमेंट, अपोलो टायर्स, जेके सीमेंट, बजाज फाइनेंस के शेयर में शॉर्ट बिल्ड अप देखने को मिला। वहीं एचडीएफसी, बैंक, अंबुजा सीमेंट, आरबीएल बैंक, आईसीआईसीआई लोम्बार्ड, कैन फिन होम्स के स्टॉक्स में लॉन्ग अनवाइंडिंग देखने को मिली। इसके अलावा ल्यूपिन, लॉरस लैब्स, कमिंस, कोफोर्ज और परसिस्टेंट सिस्टम्स में लॉन्ग बिल्डअप देखने को मिला। जबकि एबी फैशन एंड रिटेल, आरईसी, नवीन फ्लोरीन, इपका लैब्स और चंबल फर्टिलाइजर्स के शेयर में शॉर्ट कवरिंग देखने को मिली। इस बीच आज Catalyst Wealth के प्रशांत सावंत ने हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ के फ्यूचर एक्सप्रेस में शानदार एफएंडओ कॉल्स बताये। उन्होंने इस दौरान कमाई के लिए एक सस्ता ऑप्शन भी सुझाया। जानते हैं उनके दमदार कॉल्स-

    Nifty 50 Update: निफ्टी और बैंक निफ्टी पर राइटर्स की रेंज

    आज दोपहर के दौरान NIFTY पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 24350, 24400 और 24500 के लेवल्स पर एक्टिव दिखाई दिये। जबकि निफ्टी में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 24300, 24200 और 24100 के स्तरों पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं बैंक निफ्टी की बात करें तो निफ्टी बैंक में सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 53000, 53100 और 53300 के स्तर पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं NIFTY BANK में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 52900, 52800 और 52500 के स्तर पर नजर आये।


    सिर्फ 3 दिनों में एक एक्सपर्ट ने कमाया 4% रिटर्न, आज कमाई के लिए तीनों दिग्गजों ने इन 6 स्टॉक्स पर खेला दांव

    Catalyst Wealth के प्रशांत सावंत के शानदार एफएंडओ कॉल्स

    Coforge Future : खरीदें - 5826 रुपये, टारगेट - 6100/6150 रुपये, स्टॉपलॉस - 5750 रुपये

    Indus Towers Future : खरीदें - 402 रुपये, टारगेट - 415/425 रुपये, स्टॉपलॉस - 389 रुपये

    M&M Future : खरीदें - 2892 रुपये, टारगेट - 3000 रुपये, स्टॉपलॉस - 2880 रुपये

    आज का सस्ता ऑप्शनः HCL Tech

    आज के लिए सस्ता ऑप्शन बताते हुए Catalyst Wealth के प्रशांत सावंत ने कहा कि उन्होंने HCL Tech पर दांव लगाया है। उन्होंने कहा कि HCL Tech की जुलाई की एक्सपायरी वाली 1520 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने की सलाह दी। प्रशांत सावंत ने कहा कि इसमें 37 रुपये के स्तर के आस-पास खरीदारी करें। इसमें 55 से 70 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। हालांकि उन्होंने इसमें 23 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाने की सलाह भी दी।

    (डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।