जोरदार तेजी के बीच Motilal Oswal के 3 एफएंडओ कॉल्स करायेंगे मोटी कमाई, HCL Tech का सस्ता ऑप्शन देगा तगड़ा मुनाफा

NIFTY में 24800, 24900 और 25000 के लेवल्स पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स एक्टिव दिखाई दिये। जबकि निफ्टी में 24700, 24600 और 24500 के स्तरों पर सबसे ज्यादा पुट राइटर्स एक्टिव दिखाई दिये। वहीं NIFTY BANK में आज 55500, 55600 और 56000 के स्तर पर कॉल राइटर्स एक्टिव दिखाई दिये। जबकि सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 55200, 55000 और 54800 के स्तर पर नजर आये

अपडेटेड May 12, 2025 पर 2:33 PM
Story continues below Advertisement
HCL Tech पर Motilal Oswal के रुचित जैन ने 1640 के स्ट्राइक वाली कॉल में खरीदारी की सलाह दी

Top F&O Calls: मार्केट फिलहाल तूफानी तेजी के साथ कारोबार कर रहा है। निफ्टी में करीब 885 अंकों की जोरदार बढ़त और सेंसेक्स में करीब 2862 अंकों की शानदार तेजी देखने को मिली। एफएंडओ की बात करें तो एचएफसीएल, इंटरग्लोब एविएशन, टीटागढ़ रेल सिस्टम्स, इंफोसिस, अदाणी एंटरप्राइजेज, एमसीएक्स, श्रीराम फाइनेंस, एस्कॉर्ट्स कुबोटा, ओरैकल फाइनेंशियल और इंडियन होटल्स के शेयर बढ़त पर कारोबार करते दिखे। जबकि निफ्टी में एचसीएल टेक, जियो फाइनेंशियल, इंफोसिस, अदाणी पोर्ट्स, विप्रो और इटरनल के शेयर तेजी के साथ हरे निशान में नजर आये। इस बीच बाजार के रुख को समझते हुए हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ से बातचीत करते हुए Motilal Oswal के रुचित जैन ने एफएंडओ कॉल्स बताये। उन्होंने इस दौरान कमाई के लिए एक सस्ता ऑप्शन भी सुझाया। जानते हैं उनके बेहतरीन कॉल्स-

Nifty 50 Update: निफ्टी और बैंक निफ्टी पर राइटर्स की रेंज

आज दोपहर के दौरान NIFTY पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 24800, 24900 और 25000 के लेवल्स पर एक्टिव दिखाई दिये। जबकि निफ्टी में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 24700, 24600 और 24500 के स्तरों पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं बैंक निफ्टी की बात करें तो निफ्टी बैंक में सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 55500, 55600 और 56000 के स्तर पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं NIFTY BANK में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 55200, 55000 और 54800 के स्तर पर एक्टिव नजर आये।


ये 9 स्टॉक्स निवेशकों को कमाकर देंगे पैसा, इस हफ्ते जोरदार कमाई के लिए तीनों एक्सपर्ट्स ने बनाई रणनीति

Motilal Oswal के रुचित जैन के शानदार एफएंडओ कॉल्स

L&T Future : खरीदें - 3584 रुपये, टारगेट - 3700 रुपये, स्टॉपलॉस - 3500 रुपये

LTIMindtree Future : खरीदें - 4781 रुपये, टारगेट - 5000 रुपये, स्टॉपलॉस - 4700 रुपये

Tata Elxsi Future : खरीदें - 5970 रुपये, टारगेट - 6150 रुपये, स्टॉपलॉस - 5850 रुपये

आज का सस्ता ऑप्शनः HCL Tech

आज के लिए सस्ता ऑप्शन बताते हुए Motilal Oswal के रुचित जैन ने कहा कि उन्होंने HCL Tech पर दांव लगाया है। उन्होंने कहा कि HCL Tech की मई की एक्सपायरी वाली 1640 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने की सलाह दी। रुचित जैन ने कहा कि इसमें 40 रुपये के स्तर के आस-पास खरीदारी करें। इसमें 60 रुपये का टारगेट देखने को मिल सकता है। इसके साथ ही उन्होंने इसमें 26 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाने की सलाह भी दी।

(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

 

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।