Top F&O Calls: मार्केट फिलहाल तूफानी तेजी के साथ कारोबार कर रहा है। निफ्टी में करीब 885 अंकों की जोरदार बढ़त और सेंसेक्स में करीब 2862 अंकों की शानदार तेजी देखने को मिली। एफएंडओ की बात करें तो एचएफसीएल, इंटरग्लोब एविएशन, टीटागढ़ रेल सिस्टम्स, इंफोसिस, अदाणी एंटरप्राइजेज, एमसीएक्स, श्रीराम फाइनेंस, एस्कॉर्ट्स कुबोटा, ओरैकल फाइनेंशियल और इंडियन होटल्स के शेयर बढ़त पर कारोबार करते दिखे। जबकि निफ्टी में एचसीएल टेक, जियो फाइनेंशियल, इंफोसिस, अदाणी पोर्ट्स, विप्रो और इटरनल के शेयर तेजी के साथ हरे निशान में नजर आये। इस बीच बाजार के रुख को समझते हुए हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ से बातचीत करते हुए Motilal Oswal के रुचित जैन ने एफएंडओ कॉल्स बताये। उन्होंने इस दौरान कमाई के लिए एक सस्ता ऑप्शन भी सुझाया। जानते हैं उनके बेहतरीन कॉल्स-
