Get App

HCLTech Share Price: अच्छे नतीजों के बाद भी 5% टूटा स्टॉक, अब खरीदें या बेचें? जानिए एक्सपर्ट्स से

HCLTech Share Price: दिग्गज आईटी कंपनी HCLTech ने उम्मीद से बेहतर नतीजे दिए, फिर भी शेयर 5% टूट गया। आखिर निवेशकों को किस बात ने निराश किया? बड़े ब्रोकरेज अब क्या सलाह दे रहे हैं और मौजूदा स्तर पर खरीदना सही है या दूरी बनानी चाहिए?

Suneel Kumarअपडेटेड Jul 14, 2026 पर 4:35 PM
HCLTech Share Price: अच्छे नतीजों के बाद भी 5% टूटा स्टॉक, अब खरीदें या बेचें? जानिए एक्सपर्ट्स से
ICICI Securities ने HCLTech पर 'Reduce' रेटिंग बरकरार रखी है और टारगेट प्राइस ₹1,060 रखा है।

HCLTech Share Price: आईटी कंपनी HCL Technologies के शेयर मंगलवार को करीब 5% तक गिर गए। कंपनी ने जून तिमाही में उम्मीद से बेहतर नतीजे दिए थे, लेकिन पूरे वित्त वर्ष (FY27) के लिए अपना रेवेन्यू ग्रोथ गाइडेंस नहीं बढ़ाया। इसी बात से निवेशक और ब्रोकरेज हाउस निराश दिखे।

मंगलवार को शेयर 4.63% गिरकर ₹1,164.60 पर बंद हुआ। इससे पहले लगातार तीन कारोबारी सत्रों में यह शेयर 6.5% से ज्यादा चढ़ चुका था।

नतीजे मजबूत, लेकिन गाइडेंस से निराश

देश की तीसरी सबसे बड़ी आईटी सर्विस कंपनी HCLTech का जून तिमाही में शुद्ध मुनाफा 20% बढ़कर ₹4,624 करोड़ पहुंच गया। वहीं, रेवेन्यू 14% बढ़कर ₹34,579 करोड़ रहा। दोनों ही आंकड़े बाजार के अनुमान से बेहतर रहे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें